दर्दनाक: डूबती मां को बचाने के लिए गंगा में समा गईं तीन मासूम जिंदगियां
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर में एक बेहद दर्दनाक वाकया सामने आया। शिवराजपुर स्थित खेरेश्वर घाट पर एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ नहाने गई थी। लेकिन नहाते-नहाते वह अचानक ही डूबने लगी। मां को डूबता देख उसके तीन बच्चे गंगा में कूद गए। मां तो बच गई लेकिन तीनों बच्चे डूब गए। बड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दो के शव निकाल लिए। अभी भी तीसरे की तलाश की जा रही है।

ककवन थाने के गांव रामपुर नरूआ निवासी सर्वेश पाल की पत्नी गीता अपने तीन बच्चों राखी, उमा और सूरज के साथ गंगा नहाने खेरेश्वर घाट पहुंची थी। गीता ने पहले तीनों बच्चों को नहला कर सीढ़ियों में ऊपर खड़ा कर दिया और फिर खुद नहाने लगी।

इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह डूबने लगी। चिल्लाने पर बच्चे डर गए और मां को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। वहां मौजूद कोल्ड स्टोर मालिक मुन्ना कटियार ने गीता को डूबते देखा तो हाथ पकड़ कर बाहर खींच लिया लेकिन तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए।

गोताखोर गंगा में कूदे। सात साल के सूरज को गोताखोर जब तक निकालते वह दम तोड़ चुका था। दस साल की उमा को भी गोताखोरों ने निकाला लेकिन उसकी भी मौत हो गई। तीसरी बच्ची राखी का अभी पता नहीं चला है।












Click it and Unblock the Notifications