ब्लू ह्वेल गेम के मकड़जाल में फंसे तीन छात्र! काटी अपनी कलाई
उन्नाव। ब्लू ह्वेल गेम के मकड़जाल फंसे तीन छात्रों की जान क्लास शिक्षकों की सजगता से आफत में आने से उस समय बच गयी जब उन्होंने छात्रों के हाथों में चीरे का निशान दिखा। निशान देख कर कालेज में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। छात्रों के हाथों में चीरे का निशान की जानकारी उनके अभिभावकों के साथ पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अभिभावकों व पुलिस ने शिक्षकों की मौजूदगी में छात्रों से जानकारी प्राप्त की परंतु वह कुछ भी नहीं बता पा रहे थे लेकिन उनके हाव-भाव कुछ और ही बयां कर रहे थे।

पुलिस ने कहा जांच के बाद कुछ सामने आयेगा
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्राईवेट स्कूल का है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दरोगा बाग स्थित किग्सन इण्टर कालेज में शिक्षकों ने छात्र अनुराग बाजपेई 13 निवासी दारोगाबाग, शहबाज हुसैन 12 निवासी पुलिस लाइन सदर कोतवाली, आदित्य 13 निवासी दारोगा बाग सदर कोतवाली एक ही कक्षा सात में पढते थे। शिक्षिका के अनुसार उन्होने अनुराग की कलाई में कटे का निशान देख कर परेशान हो गयी।
पूछताछ करने पर जानकारी हुई कि दो और छात्रों की कलाई कटी हुयी है। परेशान शिक्षिका ने विद्यालय प्रधानाचार्य को इसकी जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों के साथ पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी। कलाई कटी होने की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया परंतु छात्र इस संबंध में मुंह ही नहीं खोल रहे थे। लेकिन चेहरे के हाव-भाव बता रहे थे कि कुछ न कुछ गड़बड़ है।
कोतवाली प्रभारी सदर ने बताया कि छात्रों के परिजन बता रहे हैं कि लड़के इंटनेट का प्रयोग नहीं करते हैं, इसके आगे वह कुछ बता नहीं रहे है जिससे कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। उन्होने बताया कि कोई जरूरी नहीं है कि घर में इंटरनेट न हो तो कोई इसका प्रयोग न करता हो। दोस्ती यारी में भी एक दूसरे मोबाइल इंटरनेट का प्रयोग खूब हो रहा है फिर पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
इस सम्बंध में अभिभावकों से बातचीत करने का प्रयास किया गया परंतु उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया। यह गेम परिजनों के लिये दहशत पैदा कर रहा है। कड़ाई से रोक न लग पाने के कारण लोगों में रोष भी व्याप्त है। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी ब्लू ह्वेल गेम के चंगुल में फंसकर आवास विकास कॉलोनी में एक युवक ने फांसी पर लटक कर जान देने का प्रयास किया था परंतु समय रहते परिजनों के देख लेने से उसकी जान बच गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications