बारात में बवाल के बाद भाग रहे 3 बारातियों को मिली दर्दनाक मौत

इलाहाबाद। यूपी के प्रतापगढ़ में शादी समारोह के दौरान मारपीट होने के बाद बाइक से घर भाग रहे तीन बारातियों की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना किलहनापुर गांव के आगे कैमा मस्जिद के पास हुई है। घटना के बाद से परिजनों का हाल रो-रोकर बेहाल है, जबकि शादी का खुशनुमा माहौल गमगीन हो गया है।

 Three baratis killed in truck accident in Allahabad, Uttar Pradesh.

जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ के हथिगवां में लालगंज अझारा के सराय जगत डिहवा गांव से बारात आयी हुई थी। डांस के दौरान गांव के कुछ युवकों से बारातियों की झड़प हो गई । मामला बढ़ा तो बारातियों ने युवकों को पीट दिया। थोड़ी देर में युवकों के दर्जनों साथी लाठी-डंडे के साथ बारातियों को घेरने लगे। मामला बवाल में बदलता देख कुछ बाराती भागने लगे। इसी भागमभाग में अनुज (22) निवासी संगियापुर अभय (23) निवासी कल्याणपुर व नवरंग उर्फ़ विशाल (23) निवासी कल्याणपुर एक ही बाइक से भागने लगे। रास्ते में तीनों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई ।

शादी में मातम
लालगंज अझारा के सराय जगत डिहवा गांव निवासी चंदन की शादी हथिगवां में तीरथ नाथ की बेटी से तय थी। रात में पूरे शानो-शौकत से बारात आई लेकिन उसी खुशी के साथ लौट न सकी। ग्रामीणों से मारपीट के दौरान अनुज व उसके दोस्तों ने मनचले युवकों को पीटा था और वही अब हमलावरों के निशाने पर थे। इस बात को अनुज व उसके दोस्त भांप गये और भागने लगे लेकिन किलहनापुर कैमा मस्जिद के पास तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। सूचना पर डायल 100 पुलिस पहुंची और अनुज और अभय को इलाहाबाद भेजा जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जबकि नवरंग ने कुंडा सीएससी पहुंचते पहुंचते दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+