ईमेल हैक कर कई लोगों के बैंक अकाउंट से रुपए किए ट्रांसफर, नाइजीरियन समेत 3 गिरफ्तार
कानपुर। यूपी के कानपुर में पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। देश की राजधानी दिल्ली में बैठकर लोग पूरे देश में व्यापारियों को लाखों का चूना लगा रहे थे। पुलिस ने एक नाइजीरियन नागरिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

ईमेल हैक कर ठगी की वारदात
कानपुर के एक व्यापारी से पिछले दिनों ईमेल हैक कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था जिसका मुकदमा मूलगंज थाने में दर्ज हुआ था। पुलिस की एक टीम लगातार मामले की तफ्तीश में जुटी थी। पुलिस ने तीनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

नाइजीरियन चला रहा था गिरोह
पुलिस तीनों को दिल्ली से गिरफ्तार कर कानपुर लायी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नाइजीरियन युवक के नेतृत्व में यह गिरोह चल रहा था। इन लोगों के निशाने पर वह व्यापारी थे जो मेल पर अपने लेन देन की जानकारी रखते थे।

कई व्यापारियों को लगाया चूना
यह शातिर मेल हैक करके अपने बैंक अकाउंट में रुपए ट्रांसफर करा लेते थे। पुलिस के मुताबिक, इन्होंने कोलकाता और कानपुर सहित देश के कई राज्यों में व्यापारी लाखों रुपए का चूना लगाया है। नाइजीरियन के साथ गिरफ्तार दोनों युवक रुपए ट्रांसफर कराने के लिए बैंक खातों का इंतजाम करते थे।












Click it and Unblock the Notifications