यूपी: हजारों बच्चियों ने एक साथ मिलकर बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड, गिनीज बुक में होगा दर्ज

हरदोई। यूपी के हरदोई में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गुरूवार को राजकीय इंटर कॉलेज में जिले के विभिन्न स्कूलों की 11 हजार छात्राओं ने तीन घंटे में 4 रिकॉर्ड बना डाले। पूरे कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई जो गिनीज बुक रिकॉर्ड के लिए भेजी जाएगी। यहां डीएम पुलकित खरे के साथ बीएसए व डीआईओएस को चार बार के वर्ल्ड रिकॉर्ड विजेता डॉक्टर जगदीश पिल्लई ने प्रमाण पत्र भी दिए।

यूपी: हजारों बच्चियों ने एक साथ मिलकर बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड, गिनीज बुक में होगा दर्ज

बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाव अभियान के तहत डीएम पुलकित खरे के आह्वान पर गुरुवार सुबह 9 बजे से 12 बजे तक विभिन्न स्कूलों की 11 हजार छात्राएं एकत्र हुईं। बेहद तेज धूप की परवाह न करते हुए तीन घंटे में 4 विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद वे खुशी से झूमने लगीं। जो रिकॉर्ड बने उस में दस हजार एक सौ एक छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का संदेश दिया। सभी छात्राओं ने मिलकर एक साथ ह्यूमन चेन बनाई व सभी ने मिलकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ ली।

यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिध के रूप में आए जगदीश पिल्लई ने बताया कि पूरे कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग की गई है और जो मानक है उनका भी पूरी तरह से पालन किया गया है। यह यूरेशिया का रिकॉर्ड है इसके अलावा इस पूरे कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग गिनीज बुक को डीएम के माध्यम से भेजी जाएगी। फिर जो निर्णय गिनीज टीम करेगी उसका पालन किया जाएगा। इस संबंध में डीएम पुलकित खरे ने बताया कि छात्राओं का यह प्रयास पूरी तरह सार्थक होता दिख रहा है। सभी छात्राओं को शुभकामनाएं व बधाई जिन्होंने इतने कम समय मे कड़ी मेहनत कर इस कार्य को पूरा देश व जिले का नाम रोशन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+