चोरों ने भगवान राम की नगरी को भी नहीं छोड़ा, राम पथ-भक्ति पथ पर लगी हजारों लाइट्स चुरा ले गए

भगवान राम की नगरी अयोध्या को प्रदेश सरकार पूरी तरह से बदलने में जुटी है। शहर की सड़क, एयरपोर्ट, लाइट्स,रेलवे स्टेशन हर जगह भव्यता देखने को मिल रही है। लेकिन इस बीच अयोध्या नगरी शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

यहां 3800 बैंबू लाइट्स को चोर चुरा ले । ये लाइट्स राम पथ पर स्थित पेड़ों पर लगाई गई थीं। इसके अलावा चोर भक्ति पथ पर लगे 35 गोबो प्रोजेक्टर लाइट्स को भी चुरा ले गए, जिसकी मत 50 लाख रुपए थी। इस मामले के सामने आने के बाद कॉन्ट्रैक्टर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

ayodhya

राम पथ पर 6400 बैंबू लाइट्स को लगाया गया था, साथ ही भक्ति पथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लगे थे। इसे यश इंटरप्राइजेस और कृष्णा ऑटोमोबाइल ने लगाया था। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने इन दोनों फर्म को यह कॉन्ट्रैक्ट दिया था।

फर्म के प्रतिनिधि शेखर शर्मा ने बताया कि 3800 बैंबू लाइट,36 गोबो प्रोजेक्टर लाइट्स जो राम पथ और भक्ति पथ पर लगी थीं, उसे चुरा लिया गया है। इस मामले में राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन में 9 अगस्त को केस दर्ज कराया गया है।

फर्म को चोरी की जानकारी मई में ही मिल गई थी, लेकिन उसने अगस्त में ही एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने अभी तक इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

शेखर शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा कि राम पथ और भक्ति पथ पर कुल 6,400 बांस की लाइटें और 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइटें लगाई गई थीं। 19 मार्च तक सभी लाइटें वहां थीं, लेकिन 9 मई को निरीक्षण के बाद पाया गया कि कुछ लाइटें गायब थीं। लगभग 3,800 बांस की लाइटें और 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइटें कुछ अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+