इस रक्षाबंधन 'धरती माँ' ने भी 'चंदा मामा' को बांधी राखी, यूपी के कलाकार का देशवासियों को अनोखा बधाई संदेश
उत्तर प्रदेश के बलिया से रक्षाबंधन के मौके पर देशवासियों के लिए अनोखा बधाई संदेश आया। यहां एक रेत कलाकार ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर चंदा मामा और धरती माँ को चंद्रयान के जरिये मिलवाया। इस कलाकृति में पृथ्वी मां, चंद्रयान के रूप में चंदा मामा को राखी बांध रही हैं।
चंद्रयान की लैंडिंग पर दी थी बधाई
बता दें कि बलिया के बांसडीह क्षेत्र अंतर्गत खरौनी गांव के रहने वाले रेत कलाकार रूपेश सिंह ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर बेहद ही खूबसूरत अंदाज में इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी थी। रूपेश सिंह ने अपनी रेत कलाकृति के माध्यम से रेत पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराते हुए वैज्ञानिकों को बधाई दी थी।

धरती माँ ने चंदा मामा को बांधी राखी
वहीं रक्षाबंधन के त्योहार पर एक बार फिर रूपेश ने अपने अनोखे अंदाज में देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी। इस बार उन्होंने रेत पर ऐसी तस्वीर बनाई है, जिसमें भारत माता को चंदा मामा से मिलाया है। सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह का कहना है कि बचपन से हम सभी को माताओं ने चंदा मामा से परिचित कराया है। ऐसे में इस बार मेरी कलाकृति में रक्षाबंधन के पर्व पर पृथ्वी मां, चंद्रयान के रूप में चंदा मामा को राखी बांध रही हैं।
Recommended Video

योगी कर चुके हैं सम्मानित, सोनू सूद हैं फैन
आप को बताते चले कि रूपेश महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से फाइंड आर्ट्स के स्टूडेंट् है और समसामयिक घटनाओं पर रेत कलाकृति के माध्यम से लोगो को जागरूक करते है। रेत कला में माहिर रूपेश सिर्फ बलिया में ही नही बल्कि भारत के विभिन्न राज्यों में भी अपनी कला अद्भुत प्रदर्शन कर चुके है। यही नही, फ़िल्म स्टार सोनू सूद ने भी रूपेश से मिलने का वादा किया है और रूपेश सीएम योगी से सम्मानित भी हो चुके है। रूपेश का सपना है कि वो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाएं।













Click it and Unblock the Notifications