VIDEO: आगरा-दिल्ली हाइवे पर डेली होता है ये खतरनाक स्टंट, कहां रहती है पुलिस?
देव को ये मालूम है कि इस खतरनाक स्टंट के समय जान भी जा सकती है इसके बाबजूद देव इन खतरनाक स्टंट को प्रतिदिन आगरा-दिल्ली मार्ग पर करता है।
आगरा। आपने बाइक या कार पर स्टंट करते हुए रील लाइफ में तो खूब देखा होगा लेकिन ये वीडियो रीयल है। ये लाइफ का खतरनाक स्टंट हमारे कैमरे में कैद हुआ है। दरअसल ये युवक इसी तरह कॉलेज आता-जाता है। कई किलोमीटर बाइक पर खड़े होकर 50 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक चलाता है, मथुरा के रहने वाले इस युवक का नाम है बाला देव चौधरी।

देखिए VIDEO...
देव चौधरी के मुताबिक वो आगरा की सीमा से लेकर प्रतिदिन 5 से दस किलोमीटर बाइक चलाता है। देव चौधरी BBA सेकेंड इयर का छात्र है। देव चौधरी बाइक पर खड़े होकर कपड़े उतार सकता है, डांस करता है यही नहीं बाइक पर खड़े होते समय देव को ये मालूम है कि इस खतरनाक स्टंट के समय जान भी जा सकती है इसके बाबजूद देव इन खतरनाक स्टंट को प्रतिदिन आगरा-दिल्ली मार्ग पर करता है। जिस समय देव ये स्टंट करता है उस समय हाइवे पर लोग अपने बाहन रोककर दांतों तले उंगली दबा लेते हैं कि कहीं देव हादसे का शिकार न हो जाए।
बहरहाल हाइवे पर स्टंट करना वाकई बेहद खतरनाक है। कई बार ऐसे में जानें गई हैं, यहां तक कि ये हाइवे पर चल रहे बाकि लोगों के लिए भी खतरनाक है। लोगों को लुभाता स्टंट किसी का भी ध्यान भटका सकता है। ऐसे में ये करना देव के साथ सड़क पर बाकी लोगं के लिए भी खतरे से खाली नहीं है। बाबजूद देव इतने खतरनाक स्टंट हाइवे पर करता है फिर भी आज तक इस पर पुलिस की नजर क्यों नहीं गई? देव को किसी ने क्यों नहीं रोका?
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications