नेशनल हाईवे पर भेड़ों को रोडवेज बस ने रौंदा, 13 की मौत, 36 घायल

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में नेशनल हाईवे 24 पर रोडवेज बस ने भेड़ों को रौंद दिया। बस से कुचलने से 13 भेड़ों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन दर्जन से ज्यादा भेड़ें घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर बस ने भेड़ों को कुचला है वहां पर एक नहर भी है। अगर बस ड्राइवर भेड़ों पर बस नहीं चढ़ाता तो बस नहर में गिर जाती जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

भेड़ों को हाईवे पार करा रहा था मालिक

भेड़ों को हाईवे पार करा रहा था मालिक

दरअसल मामला थाना कटरा के नेशनल हाईवे 24 से होकर जोगराज अपनी भेड़ों को चराने के लिए जा रहे थे। जोगराज भेड़ों को हाईवे पास करा रहे थे। तभी तेज रफ्तार लखीमपुर खीरी डिपो की रोडवेज ने रोड पार कर रही भेड़ों पर बस चढ़ा दी। बस से कुचलकर मौके पर 13 भेड़ों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन दर्जन से ज्यादा भेड़ें घायल हो गईं।

हो सकता था बड़ा हादसा

हो सकता था बड़ा हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर बस ड्राइवर भेड़ों का बचाता तो बस पास में नहर मे गिर जाती जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं भेड़ों के मालिक जोगराज ने बताया कि वह इन भेड़ों से ही अपनी रोजी-रोटी कमाता था। 13 भेड़ों की मौत हो गई और बाकी सभी भेड़ें घायल हो गई हैं। ऐसे में उसके सामने रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

बस ड्राइवर पुलिस हिरासत में

बस ड्राइवर पुलिस हिरासत में

एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि हाईवे पार कर रही भेड़ों को बस ने कुचला है। 13 भेड़ों की मौत हुई है जबकि तीन दर्जन भेड़ें घायल हुई हैं। अगर बस ड्राइवर भेड़ों पर बस नही चढ़ाता तो बस नहर में भी गिर सकती थी। फिलहाल बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+