VIDEO: हेलमेट वाला चोर कर गया मोबाइल पर हाथ साफ

दुकानदार ने कस्टमर को संतुष्ट करने के लिए कई फोन दिखाए पर उसे हर फोन में कोई ना कोई कमी बताते हुए उससे वो और मॉडल की डिमांड करता रहा।

वाराणसी। शहर के सबसे व्यस्त इलाके लंका के एक मोबाइल शॉप पर चोरी के अंदाज की घटना सीसीटीवी के कैद हो गई हैं। इस शॉप पर चोर बकायदा कस्टमर बनकर आया और हेलमेट की आड़ में चोरी की घटना को अंजाम देकर चला गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब दुकान के मालिक ने स्टॉक मिलाना शुरू किया। दरअसल लंका के इस मोबाइल शॉप में दोपहर के वक्त एक शख्स स्मार्ट फोन देखने दुकान के अंदर घुसा।

VIDEO: हेलमेट वाला चोर कर गया मोबाइल पर हाथ साफ

16 हजार की लगाई चपत

दुकानदार ने कस्टमर को संतुष्ट करने के लिए कई फोन दिखाए पर उसे हर फोन में कोई ना कोई कमी बताते हुए उससे और मॉडल की डिमांड करता रहा और जैसे ही शॉपकीपर शोकेस से दूसरा फोन लेने काउंटर के बाहर निकला तो मौका देख उसने कीमती फोन पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस ने दवा किया है की चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और इस शख्स की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने आरोपी को जल्द पकड़ने का किया दावा

दरसअल लंका थाना क्षेत्र के प्रफुल्ल नगर कॉलोनी में ममता मोबाइल शॉप के नाम से मोबाइल की दुकान है जहां रविवार को करीब दोपहर 2 बजे एक शख्स हेलमेट पहने हुए दुकान में घुसा और दुकानदार से स्मार्ट फोन दिखने की बात कही। दुकानदार ने इस ग्राहक को कई फोन दिखाए पर उसने कमी बताते हुए दूकानदार से और सीरीज के फोन दिखाने की डिमांड की। इस बीच उसने कहा कि और दूसरा फोन आप दिखाओ और जैसे ही दूकानदार ने काउंटर छोड़कर शोरूम से दूसरा फोन निकला उसने करीब 16 हजार रुपए के फोन पर हाथ साफ कर लिया। घटना का खुलासा एक घंटे बाद हुआ, जब स्टॉक मिलाने बैठे दुकानदार को मोबाइल कम म‍िले। पीड़ि‍त ने पुलिस से शि‍कायत की है। लंका एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला सीसीटीवी में कैद है। आरोपी हेलमेट लगाए हुए है लेकिन जल्द पकड़ा जाएगा।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+