बंटवारे के बाद भारत आया शिवलिंग, बनारस में बना पाकिस्तानी शिव मंदिर
सरकारी कागजों में भी इस मंदिर का नाम पाकिस्तानी मंदिर ही है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों इस मंदिर को पाकिस्तान मंदिर कहा जाता है? साथ ही इस मंदिर की क्या खासियतें हैं?
वाराणसी। बनारस के शीतला घाट पर वर्षों से लोग एक पाकिस्तानी मंदिर में भगवान शिव की पूजा करते हैं। सरकारी कागजों में भी इस मंदिर का नाम पाकिस्तानी मंदिर ही है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों इस मंदिर को पाकिस्तान मंदिर कहा जाता है? साथ ही इस मंदिर की क्या खासियतें हैं?

पाकिस्तान से आया था शिवलिंग
बनारस के पियरी की रहने वाली गायत्री देवी ने बताया कि बंटवारे के बाद पाकिस्तान के लाहौर से दो हीरा व्यापारी, जमुना दास और निहाल चंद काशी आए थे। ये लाहौर से अपने साथ शिवलिंग लेकर आए थे जिसे वे गंगा नदी में प्रवाहित करना चाहते थे। इसी शिवलिंग को बाद में मंदिर में स्थापित किया गया। मंदिर का शिवलिंग पाकिस्तान के लाहौर से आया ,इसलिए लोग इसे पाकिस्तानी महादेव कहने लगे।

राजा ने नदी में बहाने से रोका
राजमंदिर वार्ड के पार्षद अजित सिंह ने बताया कि शीतला घाट पर उस वक्त बूंदी स्टेट के राजा गोपाल महराज रहा करते थे। रोज शाम को वो यहां से राजघाट तक टहलने जाते थे। एक दिन उन्होंने देखा दो लोग शिवलिंग को गंगा में विसर्जित करने जा रहे थे। राजा ने पहले उन दोनों को गंगा में शिवलिंग को विसर्जन करने से रोका और फिर कारण पूछा।

राजा के आदेश पर बना मंदिर
जब राजा गोपाल दास को इस बाद की जानकारी हुई की ये शिवलिंग पाकिस्तान से दोनों हीरा व्यापारी साथ लेकर आये हैं तब उन्होंने शीतला घाट पर मंदिर बना शिवलिंग को प्राण प्रतिष्ठित करने का आदेश दिया। आज भी इस मंदिर को वीडीए सहित सभी सरकारी दस्तावेजों में भी इन मंदिर को पाकिस्तानी महादेव मंदिर के नाम से ही जानते हैं।

क्या कहते हैं मंदिर के केयरटेकर
मंदिर के केयर टेकर अजय शर्मा ने बताया की वर्तमान में मैं मंदिर का देखभाल करता हूं। मैंने पहली बार संगमरमर का सफेद शिवलिंग देखा जिसमें त्रिनेत्र बना है।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications