VIDEO: कानपुर में लेडी डॉन का आतंक, पुलिस में भी डर

यूपी के कानपुर के गजौनी क्षेत्र में एक मां-बेटी का दहशत कायम है। लोगों को मारना-पीटना, धमकाना इनका रोज का पेशा बन गया है। अगर कोई पीड़ित पुलिस के पास जाता है तो पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं करती।

कानपुर। यूपी के कानपुर के गजौनी क्षेत्र में एक मां-बेटी का दहशत कायम है। लोगों को मारना-पीटना, धमकाना इनका रोज का पेशा बन गया है। अगर कोई पीड़ित पुलिस के पास जाता है तो पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं करती जिससे इलाके में इनकी दहशत बढ़ती जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

मामला कानपूर के गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी का है जहां अर्चना तिवारी और उसकी बेटी की दहशत कायम है। यह मां-बेटी आए दिन लोगो से मारपीट करती है आरोपो को माने तो इलाके में देह व्यापर जैसे गलत कृत्यों को भी इनके द्वारा किया जाता है। जहां इनकी दूकान है वहीं के रहने वाले सबरवाल परिवार का तो इन्होंने जीना मुश्किल कर दिया है। पीड़ित शान्ता ने बताया की उसकी गाड़ी का शीसा सुबह टूटा मिला जिस पर उसने रेनू पर आरोप लगाया तो रेनू ने कांच की बोतल से हमला कर दिया जिससे 65 वर्षीय शान्ता गंभीर घायल हो गयी।

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

इस घटना के बाद पीड़िता ने गोविन्द नगर थाने जाकर शिकायत की पर उसकी कोई सुनवाई नही हुई। पीड़ित परिवार के अनुसार ये कोई पहला मामला नही है बल्कि ये लेडी डान पहले भी कई बार मार-पीट कर चुकी है और उसके बाद पुलिस को खुली चुनौती दे रही है जिसका सीसीटीवी भी पुलिस को दिया गया पर आज तक इस पर कोई कार्यवाही नही हुई।

वीडियो में पुलिस को दे रही चुनौती

पुलिस के इसी लचर रवैये से लेडी डान की दहशत लगातार इलाके में बढ़ती जा रही है। जिस पर अंकुश कोई लगा नही पा रहा। शिकायत करने थाने गयी पीड़िता ने आखिरी में पुलिस से यही कहा की अब मेरा न्याय भगवान ही करायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+