VIDEO: शातिर तरीके से दुकान से उड़ा ले गया मिठाई, चोर निकला रईस

बरेली में एक हाजी ने मिठाई की दुकान में चोरी कर ली। उसकी यह चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

बरेली। बरेली के थाना क्षेत्र के बहेड़ी कस्बे में एक कंफेक्शनरी के दुकान से एक हाजी ने मिठाई चोरी की, जिसका वीडियो वायरल हुआ है। दरसल यह वीडियो ईद के मौके का है। कंफेक्शनरी की दुकान में घुसकर हाजी ने बड़े शातिर तरीके से इस चोरी को अंजाम दिया।

चोरी की करतूत सीसीटीवी में कैद

चोरी की करतूत सीसीटीवी में कैद

हाजी की इस चोरी की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ईद के मौके पर दुकान में अच्छी-खासी भीड़ थी। इस भीड़ में एक शख्स भी मिठाई लेना पहुंचता है जो दुकानदार को बिना पैसे दिए मिठाई को बड़ी चालाकी के साथ अख़बार के टुकड़े में लपेटकर रफूचक्कर हो जाता है।

चोर निकला इलाके का रईस हाजी

चोर निकला इलाके का रईस हाजी

मिली जानकारी के अनुसार यह हाजी बहेड़ी के रईस लोगों में शुमार रखता है। मिठाई की दुकान के इस वायरल वीडियो ने हाजी की इज्जत पर जबर्दस्त चोट मारी है। पुलिस ने कंफेक्शनरी के दुकानदार से इस चोरी के संबंध में तहरीर मांगी है लेकिन पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिल सकी है। पुलिस जाँच में जुटी हुई है |

देखिए इस पूरे मामले का वीडियो

सूत्रों के मुताबिक, कंफेक्शनरी दुकानदार और हाजी में समझौते की बात चल रही है लेकिन जिसने भी इस वीडियो को देखा उसने यही कहा हाजी तूने यह क्या कर डाला। वहीं यह भी सवाल उठ रहा है चोरी का वीडियो पुलिस के पास नहीं जाकर जनता के मोबाइल तक कैसे पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+