'घर जलाकर' बिजली बिल वसूलना चाहता है अधीक्षण अभियंता, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
Electricity Department: बकाया बिजली बिल वसूली के लिए बिजली विभाग के अधिकारी द्वारा इस तरीके का फरमान सुनाया गया जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।
मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीवीवीएनएल (पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) के एमडी ईशा दूहन द्वारा जांच करवाने की बात कही गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले का जांच किए जाने के बाद यदि वीडियो सही पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, यह वीडियो वर्चुअल मीटिंग का है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता-2 धीरज बालियान का बताया जा रहा है। विभागीय वर्चुअल बैठक के दौरान उन्होंने विवादित आदेश दिया था।
बिजली बिल वसूलने के लिए बोले- घर में आग लगा दो
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वीडियो कब का है इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वर्चुअल माध्यम से एक मीटिंग चल रही है। मीटिंग के दौरान अधीक्षण अभियंता द्वारा बकाया बिजली बिल के बारे में जानकारी ली जा रही थी।
इसी दौरान एक पेपर में नॉट ट्रेसेबल (Not Traceable) लिखा हुआ था। ऐसे में मीटिंग में जुड़े शख्स से अधीक्षण अभियंता पूछते हैं कि यह Not Traceable क्या होता है यार? उसके बाद जवाब देते हुए कर्मचारी कहता है कि घरों में कोई रहते नहीं है ताला बंद रहता है,कोई हरियाणा, कोई कहीं रह रहे हैं...।
कर्मचारी का जवाब सुनने के बाद अधीक्षण अभियंता द्वारा कहा जाता है कि घर में आग लगा दो। अधीक्षण अभियंता द्वारा इतना कहने के बाद कर्मचारी भी हंसते हुए पूछता है कि घर में आग कैसे लगा दें सर? अब इस मीटिंग का 32 सेकंड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए बृजेश शाक्य नामक एक एक्स यूज़र ने लिखा है कि अधीक्षण अभियंता : घर में आग लगा दो...। ये सहारनपुर, यूपी में पॉवर कॉरपोरेशन के अफसर धीरज जायसवाल हैं। कह रहे हैं कि कोई ग्राहक बिजली बिल जमा न करे तो आग लगा दो।












Click it and Unblock the Notifications