'बटेंगे तो कटेंगे' से अली, बजरंगबली और खलबली तक पहुंची बात, अब सपा नेता ने लखनऊ में लगाए पोस्टर

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के बीच पोस्टर वार जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूर्व में दिए गए 'बटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान को लेकर जहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा पोस्टर लगाए जा रहे हैं। वहीं विपक्षी दल इसके विपरित अलग-अलग पोस्टर लगा रहे हैं।

सोमवार को लखनऊ में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर फिर एक बार नया पोस्टर लगाया गया है। यह पोस्ट समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक बाजपेई द्वारा लगवाए गए हैं। सपा कार्यालय के बाहर लगा यह पोस्टर अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

batenge-to-katenge-to-bajrangbali-and-khalbali

पोस्ट पर सपा प्रवक्ता द्वारा लिखा गया है कि 'पीडीए की होगी जीत, एकता की होगी जीत'। इसके अलावा पोस्ट पर अली भी है बजरंगबली भी हैं, संग पीडी के एकता की टोली भी है, जिसे देख विरोधियों में मच गई खलबली भी है।'

इसके अलावा समाजवादी पार्टी की आने नेताओं द्वारा भी पार्टी कार्यालय तथा आसपास अलग-अलग स्लोगन लिखे पोस्टर लगाए गए हैं। लोहिया वाहिनी के उपदेश मृत्युंजय यादव द्वारा भी पोस्ट लगाया गया है। जिसमें उन्होंने जुड़ेंगे तो बढ़ेंगे का स्लोगन लिखवाया है।

इसी तरह 'बांटने वाले बांट नहीं पाएंगे, काटने की बात करने वाले 27 में मुंह की खाएंगे। सपा से जुड़ेंगे तो सेफ रहेंगे, नेक रहेंगे।' लिखा पोस्टर समाजवादी पार्टी नेता रणजीत सिंह द्वारा लगाया गया है। इसके अलावा अन्य नेताओं द्वारा भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए बयान के विपक्ष में पोस्टर लगाया गया है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब राजधानी लखनऊ की सड़कों पर राजनीतिक दलों द्वारा इस तरह के स्लोगन लिखे पोस्टर लगाए गए हैं। इसके पहले भी '27 के सत्ताधीस' और '27 के खेवनहार' आदि स्लोगन लिखे पोस्टर लगाए गए थे। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा पोस्‍टर लगाए जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+