VIDEO: CM की ये कैसी सुरक्षा? हथियार लेकर शख्स पहुंचा इतना नजदीक

सुबह 9:30 बजे उनका हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में उतरने वाला था। तभी सुरक्षा के संवेदनशील घेरे को तोड़कर एक शख्स बंदूक लिए वहां पहुंच गया।

मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है, जब हैलीपैड स्थल तक चुनार विधायक का निजी सुरक्षा गार्ड असलहा लेकर पहुंच गया। दरअसल मिर्जापुर जिले में शनिवार की सुबह मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होना था। सुबह 9:30 बजे उनका हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में उतरने वाला था। उससे पहले भाजपा के विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचने लगे थे।

VIDEO: CM की ये कैसी सुरक्षा? हथियार लेकर शख्स पहुंचा इतना नजदीक

देखिए VIDEO...

पुलिस लाइन मार्ग पर हो गई थी भीड़

9:00 बजे के करीब चुनार विधायक अनुराग सिंह भी वहां पहुंचे। अनुराग सिंह अपने साथ एक निजी सुरक्षा गार्ड को लेकर आए थे। लेकिन निजी सुरक्षा गार्ड सुरक्षा व्यवस्था को खोखला साबित करते हुए हैपीपेड के गेट तक असलहा लेकर पहुंचे गया। जब मीडियाकर्मियों ने कैमरा चालू किया तो निजी सुरक्षा गार्ड वहां से निकल गया।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 9 बजकर 36 मिनट पर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में उतरा। 9 बजकर 42 मिनट पर जब उनका काफिला विंध्याचल के लिए रवाना होने के लिए निकला। उस दौरान पुलिस लाइन रोड पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। ऐसे में अगर खुद सीएम की सुरक्षा व्यवस्था का ये हाल है तो बाकी कानून-व्यवस्थाओं का क्या?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+