सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने उठाया ये कदम, देखिए तस्वीरें

चौपला चौकी इंचार्ज नीरज कुमार अपने पुलिस साथियों के संग हाइवे पर लोगों की जिंदगी बचाने की शपथ लेकर इस नेक काम में लग गए। इनका मकसद है कि हाइवे की सड़क पर गड्ढों से हो रहे हादसों को रोका जाए।

अमरोहा। चौपला चौकी इंचार्ज नीरज कुमार ने सफाई के साथ सड़क के किनारे बने गड्ढे को भरने का जिम्मा उठाया है। इसके साथ सड़क के किनारे टॉयलेट करने वालों पर भी शिकंजा कसा है। जिससे पुलिस के इस काम की तारीफ हो रही है। जब एक जगह पुलिस जनसुविधा की ये मिशाल पेश कर सकती है तो बाकि क्यों नहीं!

सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने उठाया ये कदम, देखिए तस्वीरें
सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने उठाया ये कदम, देखिए तस्वीरें

यूपी के अमरोहा जिले के थाना गजरौला इलाके के एक चौकी इंचार्ज ने राहगीरों की जिंदगी बचाने की शपथ ली हैं। गजरौला क्षेत्र की चौपला चौकी इंचार्ज नीरज कुमार अपने पुलिस साथियों के संग हाइवे पर लोगों की जिंदगी बचाने की शपथ लेकर इस नेक काम में लग गए। इनका मकसद है कि हाइवे की सड़क पर गड्ढों से हो रहे हादसों को रोका जाए। जिससे लोगों के अमुल्य जीवन को बचाया जा सके। इसीलिए इन पुलिसकर्मियों ने हाइवे के गड्ढों को खुद ही मिट्टी डालकर बंद करने का बीड़ा उठाया।

सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने उठाया ये कदम, देखिए तस्वीरें

यहां तक कि उन स्थानों की भी खुद सफाई की जिसे लोगों ने शौचालय का अवैध अड्डा बना दिया है। चौकी इंचार्ज ने साफ-सफाई कर लोगों से खुले में शौच न करने की अपील की और साफ-सफाई की अहमियत बताई।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+