लड़की देने जा रही थी जान, Meta AI ने भेजा अलर्ट, 4 मिनट में पहुंच गई पुलिस, जानिए ये सब कैसे हुआ?

Good work of Meta AI: इंटरनेट की दुनिया में जब से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में वापस आ रहा है तब से कुछ लोगों यह आभास हो रहा है कि उनकी नौकरी के लिए है खतरा उत्पन्न करेगा। इसके अलावा लोग एआई के दुष्परिणामों के बारे में भी चर्चा कर रहे हैं।

लोगों को लगता है कि AI उनके काम में दखल देगा और वे अपनी नौकरी खो देंगे। इसके अलावा, कुछ लोग AI का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी आदि जैसे गैरकानूनी काम कर रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

the-girl-was-about-to-commit-suicide-meta-ai-sent-an-alert-police-reached-in-4-minutes

इन सबके बीच शनिवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एआई ने कुछ ऐसा किया जिसकी खूब तारीफ हो रही है। दरअसल, पारिवारिक कलह से तंग आकर एक लड़की इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर आत्महत्या करने जा रही थी।

लेकिन इस सूचना के बाद Meta AI ने तुरंत पुलिस को यह सूचना भेजी। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और लड़की के घर पहुंच गई। पुलिस महज 4 मिनट के अंदर उसके घर पहुंच गई और लड़की की जान बच गई।

प्रेम विवाह के बाद परेशान थी युवती
दरअसल, यह पूरा मामला सुल्तानपुर रोड पर निगोहा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव का है। बताया जा रहा है कि एक 22 वर्षीय युवती पारिवारिक कलह के चलते शनिवार को दोपहर 1 बजे इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की थी। वीडियो में उसने आत्महत्या करने की बात कही थी।

वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड होने के बाद मेटा ने तत्काल इसका संज्ञान लिया। वीडियो के आधार पर मेटा एआई तकनीक द्वारा तुरंत इसका अलर्ट डीजीपी मुख्यालय के मीडिया सेल को दी गई। मीडिया सेल द्वारा इसकी जानकारी तत्काल लखनऊ पुलिस को दी गई।

उसके बाद लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस द्वारा इसकी सूचना तत्काल निगोहां थानाध्यक्ष अनुज कुमार तिवारी को दी गई। अच्छी बात यह थी कि मेटा द्वारा युवती की लोकेशन भी दी गई थी। उसके बाद महज 4 मिनट में पुलिस उसके पास पहुंच गई।

ऐसे में पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल युवती को फंदे से उतारा गया और फिर उससे पूछताछ की गई। युवती की हालत सामान्य है। बाद में विशेषज्ञ भी वहां पहुंची और युवती की काउंसलिंग कराई गई। बताया गया कि उसने एक युवक से प्रेम विवाह किया था।

प्रेम विवाह के बाद उसका प्रेमी उसे अपने से मना कर दिया था। इस बात को लेकर उसके घर में काफी समय से विवाद हो रहा था। इसी विवाद से तंग आकर युवती आत्महत्या करने जा रही थी। फिलहाल इस मामले का वीडियो बनाकर लखनऊ कमिश्नर पुलिस ने सोशल साइट एक्स पर भी शेयर किया है।

देखें Video-

ऐसे में इसमें कोई संदेह नहीं है कि अगर एआई तकनीक का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह हमारे दैनिक जीवन के कार्यों को बेहतर बना सकती है। यह आधुनिक तकनीक प्रणाली कई मामलों में इंसानों के लिए भी उपयोगी साबित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+