संभल: कौन दे रहा है बड़ी साजिश को अंजाम? हादसे के लिए दहशतगर्द काट रहे हैं रेल ट्रैक
रात के अंधेरे में कुछ दहशतगर्दों ने रेल ट्रैक को अपना निशाना बनाया। जब देर रात ट्रैक कर्मचारी ट्रैक चेक कर रहे थे तभी ट्रैक को कटा पाया। जिसके बाद तुरंत अधिकारियों को बताया गया।
संभल। रेल हादसे से जिले को दहलाने की एक और कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। 8 फरवरी के बाद फिर एक बार रेल ट्रेक को काटा गया जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की इस कोशिश को अंजाम देने के लिए मुरादाबाद-चंदौसी रेल ट्रैक काटी गई। वहीं 8 फरवरी को अलीगढ़-बरेली ट्रैक काटी गई गई थी। बहरहाल फिलहाल मामला बनियाठेर थाना क्षेत्र के मोहम्मदगंज का है।

रात के अंधेरे में कुछ दहशतगर्दों ने रेल ट्रैक को अपना निशाना बनाया। जब देर रात ट्रैक कर्मचारी ट्रैक चेक कर रहे थे तभी ट्रैक को कटा पाया। जिसके बाद तुरंत अधिकारियों को बताया गया और आला अधिकारी सूचना पा कर मौके पर पहुंचे। इस घटना को कानपुर घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

इसी महीने 8 फरवरी को भी ऐसी ही एक खतरनाक कोशिश को अलीगढ़ और बरेली ट्रैक पर अंजाम दिया गया था। वहीं मौजूदा घटनास्थल के पास से कई ट्रैक काटने के उपकरण भी बरामद हुए थे। लेकिन अभी उस घटना की आग शांत भी नहीं हुई थी। तभी ये दूसरी चौंका देने वाली घटना सामने आ गई। फिलहाल इस घटना के बाद रेल अधिकारियों और पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications