मिर्जापुर में एक खूंखार बंदर ने मचाया आतंक, कई बच्चों को काट खाया

बच्चों को काटनेवाले इस बंदर को पकड़कर कानपुर चिड़ियाघर ले जाया गया। इसको नाम दिया गया है, मिर्जापुर का आतंकी बंदर।

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर क्षेत्र में पिछले दो माह से बच्चों को काटकर जख्मी करने वाला खूंखार बंदर आखिरकार पकड़ा गया। कानपुर चिड़ियाघर से आये विशेषज्ञों की टीम ने दो दिन की मशक्कत से किसी तरह बंदर को पिंजरे में कैद करने में कामयाबी हासिल की। पहले दिन बंदर ने टीम को खूब छकाया। इंजेक्शन लगने के बाद भी वह बेहोश नहीं हुआ। दूसरे दिन दो इंजेक्‍शन लगने के बाद वह बेहोश हुआ। इसके बाद टीम उसे पकड़कर पिंजरे में डालकर कानपुर चिड़ियाघर ले गयी। Read Also: मिर्जापुर: जेल में औचक निरीक्षण के दौरान मिला लाइटर और चिलम

25 से अधिक बच्चों को काट खाया

25 से अधिक बच्चों को काट खाया

शहर और कटरा कोतवाली क्षेत्र में दो माह से हमलावर हो चुका बंदर पूरे इलाके में आतंक का पर्याय बन चुका था। बंदर सिर्फ छोटे बच्चों को निशाना बना रहा था। लगभग 25 से अधिक बच्चों के चेहरे को काटकर जख्मी कर चुका था। लोग बच्चों को घर से बाहर निकलने नहीं दे रहे थे। बंदर का मनोबल इस कदर बढ़ गया था कि वह सड़क और स्कूल में भीड़ होने के बावजूद सात वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं के गाल को नोंच कर भाग जाता था । उसके हमले की शिकार बनीं अधिकांश बालिकाओं को बचपन में प्लास्टिक सर्जरी करानी पड़ी।

पूरे प्रदेश में सिर्फ एक है बेहोश करनेवाली बंदूक

पूरे प्रदेश में सिर्फ एक है बेहोश करनेवाली बंदूक

नगरवासियों ने बंदर पकडने की मांग जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और वन विभाग से की। इसके लिए सड़क जाम किया, तब जाकर वन विभाग ने कानपुर चिड़ियाघर को पत्र लिखा। वन विभाग के रेंजर मनीष सिंह के मुताबिक, पूरे प्रदेश में बेहोश करने की बंदूक एक ही है। मेरठ से वह बंदूक आने पर शनिवार से अभियान चलाया गया। कानपुर चिड़ियाघर से आयी विशेष टीम बेहोश करनेवाली गन लेकर शनिवार से उसके पीछे लगी थी।

कानपुर चिड़ियाघर की शोभा बनेगा बंदर

कानपुर चिड़ियाघर की शोभा बनेगा बंदर

टीम को चकमा देने वाले बंदर पर रविवार की दोपहर को दो फायर हुआ। एक उसके सिर पर लगा तो दूसरा पेट के पास लगा । दवा का असर होते ही वह बेहोश हुआ इसके बाद टीम ने उसे बोरे में कैद कर पिंजरे में डाल दिया। जिले में आतंक मचाने वाला बंदर, कानपुर के चिड़ियाघर की शोभा बनेगा । टीम लीडर वी० के० टार्जन ने बताया कि अब यह बंदर कानपुर चिड़ियाघर को सौंपा जायेगा।

बंदर को दिया गया खास नाम

बंदर को दिया गया खास नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+