मुसलमान से लेकर राजभर-चौहान तक पांच साल में बनेंगे 5 CM, ओवैसी-राजभर समेत इस मोर्चे में शामिल हुई 10 पार्टियां

मुसलमान से लेकर राजभर-चौहान तक पांच साल में बनेंगे 5 सीएम, ओवैसी-राजभर समेत इस मोर्चे में शामिल हुई 10 पार्टियां

लखनऊ, जून 30: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश की सत्ता पर काबिज बीजेपी समेत सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को यूपी की सत्ता से बेदखल करने के लिए ओम प्रकाश राजभर और असुदुद्दीन ओवैसी समेत 10 दलों ने हाथ मिलाया है। इतना ही नहीं, इन दलों ने एक मोर्चा खड़ा किया है, जिसे नाम दिया गया है भागीदारी संकल्प मोर्चा।

Ten parties coalition including Owaisi and Rajbhar to fight UP election

हालांकि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अभी समय बचा हुआ है, लेकिन भागीदारी संकल्प मोर्चा ने यह तय कर लिया है कि अगर वो यूपी की सत्ता पर काबिज होते है तो प्रदेश में सीएम और डिप्टी सीएम कितने और कौन होंगे। दरअसल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने इस बात की घोषणा की है। राजभर के मुताबिक, पांच साल में पांच सीएम बनेंगे, जिसमें मुसलमान से लेकर राजभर-चौहान-कुशवाहा औऱ पटेल समाज के नेता होंगे।

इतना ही नहीं, मीडिया से बात करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हर साल चार डिप्टी सीएम का फॉर्मूला भी रखा गया है। यानि पांच साल में बीस डिप्टी सीएम बनेंगे। चुनाव दूर है, नतीजे पता नहीं क्या होंगे लेकिन सत्ता- सीएम का फॉर्मूला तैयार है। इस दौरान ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि यूपी में छह-छह महीने की सरकार का फॉर्मूला सबसे पहले बीजेपी ने लागू किया था। डिप्‍टी सीएम का भी चलन उसी ने शुरू किया है। हालांकि राजभर के बयान पर बीजेपी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है।

बीजेपी नेता और यूपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने तंज कसते कहा, 'सपने देखिये पर मुंगेरी लाल के सपने न देखें राजभर।' मोहसिन रजा ने कहा कि विभिन्न छोटे-छोटे दलों से मिलकर राजभर और ओवैसी हर साल नए सीएम और 4 डिप्टी सीएम बनाएंगे। उत्तर प्रदेश की जनता इन दलों के दलदल में नहीं फंसेगी।

403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा भागीदारी संकल्प मोर्चा
ओमप्रकाश राजभर ने भागीदारी संकल्‍प मोर्चा के यूपी के विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर लड़ने का ऐलान किया और साथ में सरकार बनाने का दावा भी किया है। इस दौरान जब उनसे सीएम चेहरे को लेकर सवाल किया गया तो राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उनके गठबंधन की सरकार आने पर पांच साल में पांच जाति के मुख्‍यमंत्री बनाएंगे। राजभर ने कहा क हम एक चुनाव, पांच साल सरकार और पांच मुख्‍यमंत्री के फॉर्मूला पर चलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+