बीवी को फोन पर दिया तीन तलाक, फिर एक महीने तक बंधक बनाकर पीटा

बरेली। तीन तलाक पर भले ही सुप्रीम कोर्ट ने कानून बना दिया हो, लेकिन आज भी महिलाएं तीन तलाक से पीड़ित है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया, लेकिन तलाक देने के बाद हैवान पति ने अपनी पत्नी को एक महीने तक कमरे में बंद करके भूखा-प्यासा रखा और उसकी पिटाई भी की। पीड़िता के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Teen talaq case: divorce on cell phone in Bareilly

रजिया बरेली के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया है। रजिया की हालत गंभीर है और वो अब बहुत कमजोर भी हो गई है। हालत ये है कि वो अब बोल तक नहीं पा रही है। दरअसल रजिया की शादी 13 साल पहले किला थाना क्षेत्र के नई बस्ती के रहने वाले नहीम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसको दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा और दहेज न लाने पर उसको तरह-तरह की यातनाएं दी जाने लगी। 2 महीने पहले दिल्ली से उसके शौहर ने उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया।

Teen talaq case: divorce on cell phone in Bareilly

तलाक देने के बाद रजिया का पति बरेली आया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। रजिया को एक महीने तक भूखा प्यासा रखा गया। इतना ही नहीं नहीम ने रजिया को लोहे की रॉड से पीटा और फिर उसे अपने मामा के घर छिपा दिया। रजिया के घर वालों को किसी तरह पूरे मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने उसे बंधन मुक्त कराया और जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन उसकी हालत देखकर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए और उसे लखनऊ रेफर कर दिया।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे रजिया के मायके वाले उसे लखनऊ नहीं ले जा सके। रजिया के घर वालों ने उसे जिला अस्पताल में ही भर्ती करवा दिया। रजिया के घर वाले अब इंसाफ चाहते है। वो चाहते है जो हालत रजिया की हुई है वैसी ही हालत उसके पति नहीम की भी होनी चाहिए। पीड़िता के परिजनों ने इस मामले में किला थाने में पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले को परिवार परामर्श केंद्र में भेज गया था। परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी को साथ बैठाकर बातचीत की जाएगी।

ये भी पढ़ें -देश में नरेंद्र मोदी की आंधी, कैसे पीएम बन पाएंगे राहुल गांधी'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+