यूपी: बोल-बोलकर एग्जामिनर करवा रहे थे नकल, 10 गिरफ्तार

एटा। उत्तर प्रदेश में सरकार ने परीक्षाओं को नकल विहीन सम्पन्न कराने के कड़े निर्देश जिला प्रशासन को दिए है। लेकिन एटा के डॉ भीमराव अंबेडकर विश्व-विधायलय द्वारा कराई जा रही परीक्षाओं में नकल माफिया सक्रिय है। बता दें कि एसडीएम द्वारा मारे गए छापे के दौरान सामूहिक नकल पकड़ी गई। कक्ष निरीक्षक स्वयं प्रश्नों के जवाब बोल रहे थे। जांच दल ने 10 कक्ष निरीक्षकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

 teachers caught copying in exams in Etah

अलीगंज रोड़ पर स्थित दीनबंधु दीनानाथ महाविधालय चांदपुर में कक्ष निरीक्षकों द्वारा छात्रों से रुपये लेकर नकल कराने की शिकायतें अधिकारियों को मिल रही थी। ऐसी ही शिकायत पर एसडीएम सदर ब्रजेश कुमार व क्षेत्राधिकारी वरुण ने दीनबंधु दीनानाथ कॉलेज में द्वितीय पाली में छापा मारा। इस दौरान बीएससी प्रथम वर्ष वनस्पति विज्ञान व भौतिक विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा कक्षों में मौजूद कक्ष निरीक्षक बोल कर सामूहिक रूप से नकल करा रहे थे। जांच में परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं पर समानता देख सामूहिक नकल स्पष्ट हो गई।

कॉलेज में परीक्षार्थियों को बोल-बोलकर नकल कराएं जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 कक्ष निरीक्षकों को हिरासत में ले लिया गया है। एसडीएम ब्रजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए कक्ष निरीक्षकों को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। इस कार्रवाई से आसपास के परीक्षा केंद्रों में भी खलबली मच गई। कार्रवाई के बाबत विवि प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+