यूपी: इस सरकारी कॉलेज में भारत माता की जय बोलने पर छात्र को बनाया मुर्गा, डीएम ने दिए जांच के आदेश

बलिया। यूपी के बलिया में एक सरकारी इंटर कॉलेज में भारत माता की जय बोलने पर पाबंदी लगाने का आरोप लगा है। आरोप है कि विद्यालय के एक छात्र को भारत माता की जय बोलने पर दंड के रूप में मुर्गा बनाया गया। मामला उभाव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड के जीएमएएम इंटर कॉलेज का है। जहां यह सनसनीखेज खुलासा नगर स्थित मानस मंदिर के प्रबंधक व सामाजिक कार्यकर्ता शिव कुमार जायसवाल ने किया है। इन्होंने ने इस घटना के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिख जांच कराने की मांग की है। कॉलेज प्रशासन इस मामले से पल्ला झाड़ते नजर आए हैं। प्रिंसिपल की माने तो साजिश के तहत विद्यालय को बदनाम किया जा रहा है। वहीं डीएम ने इस मामले में जांच करने का निर्देश दिया है।

यूपी: इस सरकारी कॉलेज में भारत माता की जय बोलने पर छात्र को बनाया मुर्गा, डीएम ने दिए जांच के आदेश

बलिया के उभाव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड नगर का जीएमएएम इंटर कॉलेज है। विद्यालय सरकारी सहायता प्राप्त है जिसमे हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के छात्र पढ़ते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता एवं मानस मंदिर के प्रबंधक को शिकायत मिली थी कि कॉलेज के छात्रों को प्रार्थना के वक्त भारत माता की जय बोलने की मनाही है। एक बार एक छात्र ने प्रार्थना के वक्त भारत माता की जय बोल दिया जिसको लेकर उसे क्लास में मुर्गा बनना पड़ा। विद्यालय के छात्र ने बताया कि मेरा भी मन भारत माता की जय बोलने का करता है लेकिन जय हिंद और वंदेमातरम और भारत माता की जय बोलने पर प्रतिबंध।

विद्यालय के एक टीचर ने बताया कि यह विद्यालय अल्पसंख्यक विद्यालय है। यहां पर राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय बोलने पर छात्र को मुर्गा बनाया जाता है। जावेद अख्तर ने सूरज को भारत माता की जय बोलने पर धूप में मुर्गा बनाया था। यहां पर इस तरह की गतिविधियां बहुत दिनों से चल रही हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि इस तरह की बात निराधार हैं, मैं स्वयं भारत माता की जय बोलता हूं। मैं तो नही समझता हूं कि इस तरह की कोई बात है या होनी चाहिए। अगर कोई छात्र या टीचर राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय बोलता है तो मेरे तरफ से न तो कोई प्रतिबंध है और न ही रहेगा।

मानस मंदिर के प्रबंधक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शिवकुमार जायसवाल की माने तो मुझे ऐसी शिकायत मिली थी कि इस विद्यालय में राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय बोलने पर प्रतिबंध है। अगर कोई छात्र भारत माता की जय बोलता है तो उसे प्रताड़ित किया जाता है। जिसकी जांच मैंने की तो कॉलेज में छात्रों और टीचर से बात किया तो जांच में मामला सही पाया है। इस संबंध में मैंने पत्र और जांच का वीडियो मुख्यमंत्री को भेज कर करवाई करने का अनुरोध किया है।

इस मामले में जिलाधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच के निर्देश दिए है। जांच में मामला सही पाए जाने पर विद्यालय के टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उस विद्यालय की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+