VIDEO: सात साल की बच्ची पर कहर बनकर टूट पड़ी टीचर, कर डाला ये हाल

हापुड़। यूपी सरकार जहां बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों को समाज से सम्मान दिलवाने का काम कर रही है। वहीं सरकार के शिक्षक बेटियों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। ताजा मामला जनपद हापुड़ का है यहाँ प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षक ने कक्षा दो में पढ़ने वाली सात साल की मासूम की बेरहमी से पिटाई कर दी और पिटाई इतनी की के बच्ची के गंभीर चोट आ गई। बच्ची ने आप बीती परिजनों को सुनाई जिसके बाद परिजनों ने स्कूल में जाकर हंगामा कर पुलिस से शिकायत की। वहीं परिजनों का आरोप है कि बच्ची क्लास में किताब ठीक से नही पढ़ पाई जिसको लेकर टीचर आग बबूला हो गई और बच्ची की जमकर पिटाई कर दी। जब शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात करनी चाही तो अधिकारियों का कहना था कि वो आज बाहर हैं। इस मामले में आरोपी महिला टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है ।

teacher beaten 7 yr old girl in hapur

आपको बता दें कि मामला थाना सिम्भवली क्षेत्र के ब्रह्मगढ़ी प्राथमिक विद्यालय का है, जहां कक्षा दो में पढ़ने वाली दलित छात्रा जब किताब पढ़कर नहीं सुना पाई तो टीचर रेनू ने मासूम छात्रा को डंडों से पीटकर बुरा हाल कर दिया। छात्रा को गंभीर चोटे आईं हैं। जब पीड़ित छात्रा ने आपबीती अपने परिवार को सुनाई और अपनी चोट दिखाई तो परिजनों के होश उड़ गए और परिजनों ने थाने में शिकायत की। सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग और थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जनकारी फिलहाल शिक्षा विभाग के अधिकारी को दी। उनका कहना था की आरोपी महिला टीचर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।

teacher beaten 7 yr old girl in hapur

ये कोई पहला मामला नहीं है जब टीचरों का छात्राओं पर आतंक देखने को मिला है लगातार छात्रों पर टीचर अपना कहर बरपाते नजर आए हैं और शिक्षा विभाग के अधिकारी है की कार्रवाई दिखाने के लिए उनको निलंबित तो कर देते है लेकिन फिर वो बहाल होकर अपनी नौकरी पर वापस आ जाते है जब तक ऐसे आरोपी टीचरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी तब तक ऐसी ही ये दबंग टीचर बच्चो पर अपना कहर दिखाते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+