बरेली: टीचर ने इतना पीटा कि छात्र का मानसिक संतुलन बिगड़ गया
बरेली। यूपी के बरेली में एक बार फिर एक कलयुगी टीचर की हरकत से समाज शर्मसार हुआ है। मामला बरेली के थाना क्षेत्र सिरोली का है जहां इंटर कॉलेज के टीचर पर एक छात्र की पिटाई कर देने का आरोप है जिसके चलते छात्र का मानसिक संतुलन बिगड़ गया।

पीड़ित के परिवार के अनुसार, उनका 14 साल का बेटा अशांक कक्षा 9 का राष्ट्रीय कृषि इंटर कॉलेज का छात्र है। अशांक एक दिन सामाजिक विज्ञानं की कॉपी स्कूल ले जाना भूल गया था इसी बात से नाराज़ होकर स्कूल के अध्यापक तिवारी ने छात्र को इतना पीटा कि उसे बुखार आ गया बाद में उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया।
पीड़ित परिवार ने टीचर के खिलाफ एसएसपी बरेली से कार्यवाही कराने की गुहार लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications