तांत्रिक ने महिला शिष्य से की छेड़खानी, मिली सजा-ए-मौत

मिर्जापुर। कछवां थाना के मितई गांव में मंगलवार की रात तंत्र मंत्र के चक्कर में महिला शिष्य से छेडखानी करने पर शिष्यों ने अपने ही गुरु को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। मौके पर मौजूद गांव का व्यक्ति घटना होता देख भाग गया। सूचना पर मौके पर जुटे ग्रामीणों और परिजनों ने घायल तांत्रिक को उपचार के लिए सीएचसी कछवां में भर्ती कराया। यहां वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने तांत्रित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपित सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के चाचा ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

तांत्रिक ने महिला शिष्य से की छेड़खानी, मिली सजा-ए-मौत

महिला शिष्यों से छेडखानी को लेकर श‍िष्यों में थी नाराजगी
मितई गांव का 30 वर्षीय संजय दुबे उर्फ सोनू बाबा तंत्र मंत्र साधक था। उसके कई शिष्य भी थे। इसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। गांव का योगेश पाण्डेय भी उसका शिष्य रहा। महिला शिष्यों से छेडखानी और तंत्र मंत्र को लेकर दोनों में कुछ महीने से मनमुटाव चल रहा था। मंगलवार की रात को साढे आठ बजे योगेश को पता चला कि सोनू बाबा गांव से दो सौ मीटर दूरी पर स्थित नहरा पर गांव के गौरीशंकर के साथ शराब पी रहा है। इसपर वह साइकिल में कुल्हाड़ी बांधकर गया और बाबा के पास बैठ गया।पुलिस के अनुसार जब बाबा ने शराब का पैग बनाना शुरू किया तो उसने कुल्हाड़ी से गर्दन पर कई वार किया। इससे वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगे। यह देख गौरीशंकर भागकर गांव में गया और लेागों को घटना की जानकारी दिया। कुछ ही देर में ग्रामीण, परिजन, यूपी 100 टीम, थाना की पुलिस पहुंची और बाबा को उठाकर सीएचसी ले गए। यहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर रात में दस बजे बाबा को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के चाचा ने चार के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विश्वज्योति राय का कहना है कि घटना के समय मौजूद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है लेकिन किसी को गलत तरीके से नहीं फंसाया जाएगा। उसकी जांच करने के बाद कार्रवाई होगी।

आठ महीने से हत्या की फिराक में था
कछवां थाना के मितई गांव निवासी तांत्रिक संजय दुबे उर्फ सोनू बाबा की हत्या करने के फिराक में उनका उनके ही गांव का शिष्य योगेश पाण्डेय आठ महीने से योजना बना रहा था। लेकिन उसे सही समय ही नहीं मिल पा रहा था। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद योगेश ने बाबा पर महिला शिष्याओं का शरीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। बताया कि सोनू बाबा की कई महिलाए शिष्याएं भी हैं। वह उनका उत्पीड़न करता था। आठ महीने पहले योगेश ने सोनू बाबा को इस तरह की कवायद बंद करने की सलाह दी थी। कहा था कि महिला शिष्याएं गुरु की बेटियों के समान होती हैं। इस पर सोनू बाबा ने तंत्र मंत्र से उसको मौत के घाट उतारने की धमकी दी थी। इसलिए वह आठ महीने से सोनू बाबा की हत्या करने के फिराक में पड़ा था। मंगलवार की रात को उसे मौका मिला तो उसने घटना को अंजाम दे दिया।

चाचा ने आखिर चार के खिलाफ क्यों दी तहरीर
कछवां थाना के मितई गांव में तांत्रिक संजय दुबे उर्फ सोनू बाबा की हत्या में मृतक के चाचा राजेश कुमार दुबे ने चार लेागों के खिलाफ हत्या की तहरीर क्यों दी है। जबकि पुलिस गिरफ्त में आया हत्यारोपित योगेश बार-बार यही कह रहा है कि उसने हत्या की है। मौके पर गौरीशंकर था वह भी घटना होता देख भाग गया था। फिर मृतक के चाचा ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर क्यों दी यह चिंता का विषय बना है। पुलिस और हत्यारोपित योगेश का कहना है कि मृतक के चाचा पुरानी रंजिश भी साधने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+