यूपी में तेजी से फैल रहा है स्वाइन फ्लू, अब शाहजहांपुर में भी सामने आया पहला मामला
मुन्ना लाल के मुताबिक जब वो दिल्ली गए थे तब उन्हें कोई भी बिमारी नहीं थी वो पूरी तरह स्वास्थ थे। लेकिन दिल्ली में उनकी हालत खराब होती गई। जिसके बाद वो अपने घर वापस लौट आए और जांच में स्वाइन फ्लू निकला
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में भी स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। यहां स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ विभाग में भी हड़कंप मच गया है। दरअसल दिल्ली घूमने गया शख्स जब घर लौटा तब तक वो स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुका था। हालत बिगड़ने पर जब उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तो जांच में स्वास्थ विभाग ने स्वाइन फ्लू की पुष्टि कर मरीज को रेफर कर दिया है।

दरअसल थाना रौजा क्षेत्र के हथौड़ा गांव में बुजुर्ग (52) मुन्ना लाल एक फैक्ट्री के कर्मचारी हैं। कुछ दिन पहले मुन्ना लाल अपने परिवार के साथ दिल्ली घूमने के लिए गए थे। मुन्ना लाल के मुताबिक जब वो दिल्ली गए थे तब उन्हें कोई भी बिमारी नहीं थी वो पूरी तरह स्वास्थ थे। लेकिन दिल्ली में उनकी हालत खराब होती गई। जिसके बाद वो अपने घर वापस लौट आए, फिर भी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ।
हालत ज्यादा खराब होने पर जब उन्होंने जिला अस्पताल में इलाज कराया तब डॉक्टर ने बताया कि उन्हें स्वाइन फ्लू हो चुका है। मुन्ना लाल का कहना है कि वो दिल्ली घूमने गए थे लेकिन ये नहीं सोचा था कि उन्हें स्वाइन फ्लू हो जाएगा। स्वाइन फ्लू की पुष्टि होते ही स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद सीएमएस केशव स्वामी स्वाइन फ्लू की चपेट में आए मरीज को देखने आए। सीएमएस केशव स्वामी ने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू का ये पहला मामला है। मरीज को रेफर कर दिया गया है। स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए स्वास्थ विभाग उचित कदम उठा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications