Diwali पर पत्नी की पूजा और मां लक्ष्मी का अपमान, स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित ट्वीट से भड़के लोग
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा एक बार फिर विवादित बयान दिया गया है। इस बार स्वामी प्रसाद मौर्य ने Diwali पर्व पर मां लक्ष्मी को लेकर दिवाली बयान दिया जिसे लेकर हिंदूवादी संगठनों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने दीपावली पर्व पर एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि "आज तक चार हाथ वाला बच्चा नहीं पैदा हुआ तो फिर चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है?"

पोस्ट के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य ने फोटो भी अटैच की है। फोटो में दिखाई दे रहा है कि स्वामी प्रसाद दीपावली पर्व पर अपनी पत्नी की पूजा कर रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद घमासान मचा हुआ है।
स्वामी प्रसाद मौर्य पहली बार ऐसा बयान नहीं दिए हैं इसके पहले भी कई बार भी हिंदू देवी देवता और धर्म ग्रंथो पर विवादित बयान दे चुके हैं। देशवासियों को दीपावली पर बधाई देते हुए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा एक्स पर लिखा गया कि "पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट व पीठ ही होती है,
चार हाथ,आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है? यदि आप लक्ष्मी देवी की पूजा करना ही चाहते हैं तो अपने घरवाली की पूजा व सम्मान करें जो सही मायने में देवी है क्योंकि आपके घर परिवार का पालन-पोषण, सुख-समृद्धि, खान-पान व देखभाल की जिम्मेदारी बहुत ही निष्ठा के साथ निभाती है।"
स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा एक पर मैसेज पोस्ट किए जाने के बाद कुछ लोगों द्वारा उनका समर्थन किया गया जबकि अधिकतर लोगों द्वारा विरोध शुरू कर दिया। एक यूजर द्वारा लिखा गया कि "उससे पहले आपको अपनी मां का भी पूजा करना चाहिए। लेकिन जैसे ही कोई हिंदू धर्म को त्याग करता है वह अपने संस्कार भी भूल जाता है और उसके साथ ही अपनी परवरिश और माता-पिता को भी भूल जाता है।"
इसी तरह दूसरे यूजर द्वारा लिखा गया है कि " सवाल यह है कि ये दिवाली मना ही क्यूँ रहा है। दिवाली तो हिंदुओ का त्यौहार है और ये हिंदू है नहीं। दूसरे इस मूर्ख को नहीं पता कि देवी देवताओं के हज़ारो हाथो का क्या अर्थ है और इसे नहीं पता कि भगवान राम और कृष्ण ने साधारण मनुष्य की तरह ही जन्म लिया।












Click it and Unblock the Notifications