सीएम अखिलेश ने माफी के बाद सस्पेंड दुर्गा शक्ति नागपाल फिर से बहाल
लखनऊ। आखिरकार नोएडा की सस्पेंडेड आईएसएस अधिकारी को दुबारा से अपने पद पर बहाल कर दिया गया है। महीनों तक तले ड्रामे के बाद अखिलेश ने दुर्गा शक्ति नागपाल को दुबारा से बहाल कर उनका निलंबंन निरस्त कर दिया है। दुर्गा को ये पद यूं नहीं मिल गया। उसे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से माफी मांगनी पड़ी। अवैध खनन रोकने के बाद दुर्गा को सियासी नाराजगी का सामना करना पड़ा था। बात सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुकी थी।
मामला बढ़ता देखकर निलंबित एईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल ने कल अपने पति के साथ सीएम आवास पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। अखिलेस से मुलाकात के बाद राज्य सरकार की तरफ से देर शाम एक बयान जारी कर इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई। राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि 2010 बैच की आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल का निलंबन समाप्त कर उन्हें सेवा में बहाल कर दिया गया है।

नोएडा की उपजिलाधिकारी रहीं दुर्गा शक्ति नागपाल को गौतम बुद्ध नगर जिले के कदाल गांव में एक निर्माणाधीन मस्जिद की दीवार गिराने के कारण विगत 27 जुलाई को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया था। निर्माणाधीन मस्जिद की दीवार सार्वजनिक भूमि पर बनाई जा रही थी जिस वजह से इसे गिराने के आदेश दिए गए थे।
कई हलकों में हालांकि यह चर्चा भी रही कि दुर्गा का निलंबन रेत खनन माफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई की वजह से हुआ। सरकार की तरफ से निलंबन के पीछे तर्क दिया गया था कि दुर्गा ने नोएडा में निर्माणाधीन मस्जिद की दीवार गिरवाई थी जिसके चलते वहां पर सांप्रदायिक तनाव फैलने की आशंका फैल गई थी।












Click it and Unblock the Notifications