Summer Special Train: लोकमान्य तिलक टर्मिनस - छपरा एक्सप्रेस के फेरों की बढ़ी संख्या
Summer Special Train Latest News Indian Railway Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु 01031/01032 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 01 मई, 2025 को तथा छपरा 06 मई, 2025 को 01 फेरे के लिये निम्नवत
किया जायेगा।
01031 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 01 मई, 2025 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 23.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन थाणे से 00.18 बजे, कल्याण से 01.05 बजे, ईगतपुरी से 02.55 बजे, नासिक रोड से 03.33 बजे, मनमाड से 04.35 बजे, भुसावल से 07.00 बजे, खण्डवा से 10.40 बजे, इटारसी से 13.10 बजे, भोपाल से 15.10 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0 (झांसी) से 19.20 बजे, उरई से 20.45 बजे, गोविन्दपुरी से 23.20 बजे, तीसरे दिन फतेहपुर से 00.45 बजे, प्रयागराज जं0 से 03.10 बजे, प्रयागराज रामबाग से 03.30 बजे, वाराणसी से 06.10 बजे, औंड़िहार से 07.15 बजे तथा
गाजीपुर सिटी से 08.20 बजे छूटकर छपरा 10.30 बजे पहुँचेगी।

Indian Railway News: पूर्वोत्तर रेलवे पर 176 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव में मिल रहीं ये खास सुविधाएं
वापसी यात्रा में, 01032 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 06 मई,
2025 को छपरा से 13.30 बजे प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी से 15.55 बजे, औंड़िहार से 17.00 बजे, वाराणसी से 18.10 बजे, प्रयागराज रामबाग से 20.45 बजे, प्रयागराज जं0 से 21.20 बजे, फतेहपुर से 23.25 बजे, दूसरे दिन गोविन्दपुरी से 01.05 बजे, उरई से 03.40 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0(झांसी) से 05.05 बजे, भोपाल से 09.15 बजे, इटारसी से 11.45 बजे, खण्डवा से 14.20 बजे, भुसावल से 16.20 बजे, मनमाड से 18.53 बजे, नासिक रोड से 19.40 बजे, ईगतपुरी से 22.15 बजे, कल्याण से 23.53 बजे तथा तीसरे दिन थाणे से 00.23 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 01.30 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 07, साधारण द्वितीय श्रेणी के 13 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications