Summer Special Train: आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी एक्सप्रेस के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें पूरी डिटेल

Summer Special Train Latest News NER Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 04094/04093 आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल आरक्षित विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से 24 अप्रैल से 10 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा जोगबनी से 26 अप्रैल से 12 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को 12 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

04094 आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी आरक्षित विशेष गाड़ी 24 अप्रैल से 10 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 23.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गाजियाबाद से 01.07 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07.10 बजे, उन्नाव से 07.35 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 09.10 बजे, सुल्तानपुर से 12.20 बजे, जौनपुर सिटी से 13.25 बजे, वाराणसी जं. से 15.10 बजे, औंड़िहार से 16.07 बजे, गाजीपुर सिटी से 16.55 बजे, बलिया से 18.00 बजे, सुरेमनपुर से 18.40 बजे, छपरा से 20.05 बजे, हाजीपुर से 21.30 बजे, शाहपुर पटोरी से 22.20 बजे, तीसरे दिन बरौनी से 00.15 बजे, बेगूसराय से 00.35 बजे, खगड़िया से 01.25 बजे, नवगछिया से 02.22 बजे, कटिहार से 04.20 बजे, पूर्णिया से 04.55 बजे, अररिया से 05.40 बजे तथा फारबिसगंज से 06.35 बजे छूटकर जोगबनी 07.30 बजे पहुँचेगी।

summer special train

वापसी यात्रा में, 04093 जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल आरक्षित विशेष गाड़ी 26 अप्रैल से 12 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को जोगबनी से 09.30 बजे प्रस्थान कर फारबिसगंज से 09.55 बजे, अररिया से 10.20 बजे, पूर्णिया से 11.10 बजे, कटिहार से 12.30 बजे, नवगछिया से 13.25 बजे, खगड़िया से 14.30 बजे, बेगूसराय से 15.10 बजे, बरौनी से 15.50 बजे, शाहपुर पटोरी से 16.50 बजे, हाजीपुर से 17.55 बजे, छपरा से 20.20 बजे, सुरेमनपुर से 22.25 बजे, बलिया से 23.27 बजे, गाजीपुर सिटी से 23.50 बजे, दूसरे दिन औंड़िहार से 00.40 बजे, वाराणसी जं. से 02.10 बजे, जौनपुर सिटी से 03.20 बजे, सुल्तानपुर से 04.50 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 07.45 बजे, उन्नाव से 09.32 बजे, कानपुर सेंट्रल से 10.10 बजे तथा गाजियाबाद से 15.25 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 16.00 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 15 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+