सुल्तानपुर में रहस्यमयी परिस्थितियों में मिली महिला पुलिसकर्मी की लाश

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर में आज एक महिला सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। साथी महिला सिपाही के कमरे मे उसका शव मिलने से हड़कम्प मच गया। जिस समय महिला सिपाही का शव मिला उस समय उसकी साथी महिला छुट्टी पर अपने घर गई हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। हाल ये हो गया कि कोतवाल से लेकर पुलिस अधीक्षक तक मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन कर रहे हैं। फिलहाल महिला सिपाही के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

sultanpur lady police dead body found in room

मामला नगर के पुलिस लाइन का है, जहां चांदनी नाम की महिला सिपाही महिला थाने के बगल अपनी एक महिला सिपाही साथी के घर रुकी हुई थी। उसकी साथी सिपाही छुट्टी लेकर अपने घर गयी हुई थी। आज सुबह जब चांदनी काफी देर तक कमरे से नहीं निकली तो उसके उसके आसपास रहने वालों को कुछ शक हुआ। उन्होंने आनन-फानन में पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची चांदनी को जिला अस्पताल लेकर गई , लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिलचस्प बात ये है कि चांदनी जिस कमरे में रुकी हुई थी उसका दरवाजा खुला हुआ था और उसका मोबाइल भी गायब था।

बताते चलें कि कौशाम्बी जिले की रहने वाली चांदनी 2015 बैच की सिपाही थी और वर्तमान में वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीसीआरबी विभाग में तैनात थी। पुलिस अधिकारियों की माने तो काफी दिनों से बीमार चल रही थी और उसका इलाज भी चल रहा था। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की गुत्थी सुलझेगी और उसी रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+