सऊदी अरब से पति ने Whatsapp पर भेजा मैसेज, 'रूबी तलाक, रूबी तलाक, रूबी तलाक'

अमेठी। तीन तलाक पर केंद्र सरकार की इतनी सख्ती के वावजूद ये मामला खत्म होता नहीं दिख रहा है। ताजा मामला यूपी के सुल्तानपुर जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे शादीपुर गांव का है। यहां के निवासी हफीज उर्फ रफीक सऊदी अरब में है और उसनें वहीं से व्हाट्सएप पर पत्नी रूबी को ये मैसेज भेजा। 'रूबी तलाक, रूबी तलाक, रूबी तलाक'।

2012 में हुई थी शादी

2012 में हुई थी शादी

मिली जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के नन्दौली गांव निवासी मोहम्मद मोइन की पुत्री रुबीना बानो उर्फ रूबी की शादी 17 दिसम्बर 2012 को अमेठी जिले के कोतवाली मुसाफिरखाना क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे शादीपुर गांव निवासी हफीज उर्फ रफीक पुत्र समीद अली के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में दान दहेज के बावजूद ससुराल वाले 2 लाख रुपये और अपाची बाइक की मांग कर रहे थे।

बेटे की पढ़ाई के लिए मांगे थे पैसे

बेटे की पढ़ाई के लिए मांगे थे पैसे

मांग न पूरी होने की दशा में 31 दिसंबर 2013 को रूबी को घर से निकाल दिया गया। तबसे रूबी अपने मायके में रहने लगी और उसका पति सऊदी अरब में रह रहा है। रूबी को शाहिद नाम का 4 साल का एक बेटा भी है। बेटे की पढ़ाई और अपने खर्च के लिये उसने पति से पैसे की मांग की तो रूबी के पति ने 18 दिसंबर 2017 को सऊदी अरब से ही रूबी के मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज भेजा। मैसेज में पति ने लिखा था, 'मैं तुम्हें आज से आजाद करता हूं। रूबी तलाक, रूबी तलाक, रूबी तलाक'।

बख्शे नहीं जाएगें आरोपी

बख्शे नहीं जाएगें आरोपी

इस मैसेज को पाने के बाद रूबी को कुछ समझ नहीं आया तो उसने इस मामले में सुल्तानपुर के एसपी अमित वर्मा से शिकायत कर न्याय की मांग की है। इस बाबत एसपी अमित वर्मा ने बताया के मामला संज्ञान में है। उचित कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं। किसी भी दशा में आरोपी बख्शे नहीं जाएगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+