सुल्तानपुर एनकाउंटर पर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा, पूछा- आपको केवल यादव की चिंता?

Sultanpur encounter: सुल्तानपुर जिले में हुए मंगेश यादव एनकाउंटर (mangesh yadav encounter) पर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और विपक्षी पार्टी समाजवादी के बीच आरोप-प्रत्यारो का दौर जारी है।

हाला ही में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगेश एनकाउंटर (mangesh encounter) को लेकर बड़ा बयान दिया। वहीं, अब अखिलेश यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर (OP Rajbhar) का बयान भी सामने आया है।

OP Rajbhar

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए ओपी राजभर ने कहा, 'पुलिस ने अपनी सुरक्षा में गोली चलाई। वह फूलों की वर्षा नहीं करेंगे जब दूसरी ओर से अपराधी गोलियां चलाएंगे, आधार कार्ड नहीं मांगा जाएगा। जवाबी कार्रवाई में गोली चली है और एक अपराधी की मृत्यु हुई है।'

हम समाजवादी पार्टी के नेता से पूछना चाहते हैं कि सुल्तानपुर की घटना में जो लूट हुई उसमें मंगेश यादव शामिल था या नहीं? आपको केवल यादव की चिंता सता रही है? दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा था कि रात में पुलिस आई और मंगेश को उठाकर ले गई। यहां एनकाउंटर करने के लिए रणनीति बनाई जाती है।

इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में अन्याय की सीमा टूट गई है और एनकाउंटर को लेकर झूठी कहानी पढ़ी जा रही है। कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है, जो ये ना जानता हो कि यूपी में फेक एनकाउंटर नहीं हो रहे हैं। हत्या की जा रही हैं। मंगेश यादव की हत्या हुई है।

गांव के लोग जानते हैं कि मंगेश को पुलिस-एसटीएफ रात में उठाकर ले गई। सोचिए कैसी कहानी गढ़ी गई कि उसके पास नया अमेरिकन टूरिस्ट का बैग था। जब बैग खोला गया तो उसमें शोरूम से खरीदे हुए नए कपड़े मिले। जो बाइक मिली, सुनने में आया है कि बाइक चोरी हुई थी कई दिनों बाद उसकी एफआईआर लिखी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+