यूपी: अमरोहा में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, दारोगा के सीने में लगी गोली, कुख्यात हुआ ढेर
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। वाहन चेकिंग के दौरान बदमाश के फायरिंग कर दी जिसमें ऑन ड्यूटी दारोगा को गोली लग गई। हालांकि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई जिसमें बदमाश की मौत हो गई। दारोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली इलाके में कोतवाली नगर के पीछे स्थित मोहल्ले में नौगांवा सादात कोतवाली इलाके के रहने वाले कुख्यात बदमाश के आने की सूचना मिली थी।

इसकी जानकारी मिलते कोतवाली हसनपुर में तैनात दरोगा पवन पाठक उसे गिरफ्तार करने के लिए निकल पड़े, पर आरोपी बदमाश ने पुलिस को देखते ही भागना शुरू कर दिया और पुलिस से बचने के लिए उसने सब इंस्पेक्टर पवन कुमार पाठक के ऊपर एक गोली चला दी,जो सीधे सीने में लगी और वे गिर पड़े। सब इंस्पेक्टर पवन कुमार पाठक को गोली मार कर भाग रहे बदमाश को पकड़ने के लिए उसके पीछे जनपद के कई थानों की फोर्स के साथ साथ जनपद के पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा भी लग गए और बदमाश को कोतवाली हसनपुर क्षेत्र में ही घेराबंदी करने का प्रयास किया गया।
लेकिन बदमाश पीछा कर रही पुलिस टीम पर भी फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद दोनों और कोई फायरिंग में आरोपी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। दमाश की पहचान इंतजार हुसैन निवासी गांव खेड़ा अपरोला थाना नोगावा सादात के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बदमाश इंतजार के खिलाफ लूट, हत्या, डकैती समेत लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह बिजनौर के चांदपुर निवासी अरशाद गोलिया गैंग का सक्रिय सदस्य था।












Click it and Unblock the Notifications