Suar by election result: कौन हैं शफीक अंसारी? जिन्होंने आजम खान के गढ़ में ठोंकी आखिरी कील
who is Shafiq Ansari रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में अपना दल (एस) के उम्मीदवार शफीक अहमद अंसारी ने जीत दर्ज की है।

सपा नेता आजम खान का गढ़ मानी जाने वाली स्वार विधानसभा सीट पर बीजेपी-अपना दल (एस) गठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज की है। विधानसभा उपचुनाव में अपना दल प्रत्याशी शफीक अंसारी ने सपा की अनुराधा चौहान को करारी शिकस्त दी
आजम खान के गढ़ में जीत हासिल करने वाले शफीक अहमद अंसारी कभी उनके काफी करीबी हुआ करते थे। इससे पहले वह नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जबकि, उनकी पत्नी रेशमा परवीन अंसारी स्वार नगर पालिका की निर्वतमान अध्यक्ष हैं।
इस बार वह अपना दल एस के ही टिकट पर फिर से चुनाव मैदान में उतरे। बीजेपी और अपना दल (एस) ने उन्हें संयुक्त रूप से प्रत्याशी बनाया है। शफीक के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने चुनावी जनसभा की थी।
उपचुनाव में स्वार में 44.95 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनावों के दौरान मतदाताओं में काफी बेरुखी देखने को मिली थी। इससे पहले विधानसभा चुनाव 2022 में स्वार में 69.34 प्रतिशत मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
2022 के चुनाव में अब्दुल्ला आजम ने विधानसभा चुनाव 2022 में अपना दल (एस) के हैदर अली खान 'हमजा खान' को हराकर जीत दर्ज की थी। अब्दुल्ला आजम को 126162 और हमजा खान को 65059 मत मिले थे। अब्दुल्लाह आजम ने 59.19 प्रतिशत और हमजा खान ने 30.52 प्रतिशत मत हासिल किए थे।
Recommended Video

रामपुर में 46 वर्षों से आजम खान का दबदबा रहा है। वह यहां से 10 बार विधायक रह चुके हैं। ऐसे में यह भाजपा की बड़ी जीत मानी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications