VIDEO: स्कूल में छात्रों को ही बना दिया गया मजदूर, ढोते दिखे भार
बता दें कि प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मिल का राशन आने पर अक्सर मजदूरों की बजाए बच्चों से मजदूरी कराई जाती है। लोगों ने कई बार मामले की शिकायत अफसरों से की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बुलंदशहर। सीएम योगी आदित्यनाथ सरकारी स्कूल में पढ़ाई की व्यवस्था को सुधारने के लिए लाख कदम उठा लें, लेकिन सरकारी स्कूल के टीचर सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आज-कल बुलंदशहर के एक प्राइमरी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल के बच्चे बोरियों को अपने कंधों पर उठाकर एक कमरे में रख रहे हैं।

वीडियो बुलंदशहर के मोहल्ला साठा के प्राथमिक विद्यालय का है। इस वीडियो में बच्चे मिड-डे मिल की 50-50 किलो की बोरी को अपने कंधों पर उठाकर कमरे में रख रहे हैं। बता दें कि प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मिल का राशन आने पर अक्सर मजदूरों की बजाए बच्चों से मजदूरी कराई जाती है। लोगों ने कई बार मामले की शिकायत अफसरों से की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बार शिकायत की बजाए बच्चों द्वारा उतारी जा रही गेहूं की बोरी का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया है।
स्कूल में मिड-डे मिल का राशन आया था। जिन्हें बच्चे रिक्शे से उताकर कमरे में रख रहे थे। किसी व्यक्ति ने इस पूरे मामले का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि अधिकारियों ने अभी मामले की जानकारी ना होने की बात कही है लेकिन मीडिया द्वारा मामले की जानकारी लेने पर अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि अभिभावकों अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं लेकिन सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने मासूम बच्चों को बाल श्रमिक बना दिया है। इस वीडियो के वायरल होने से अभिभावकों में भी रोष पनपने लगा है। वहीं, स्कूल के सहायक अध्यापक रूपेश भारद्वाज ने तो कैमरे पर अपनी ही गलती स्वीकार कर ली और बोले कि मैं बीमार हूं, इसीलिए बच्चों से बोरे उठवा हैं।
सहायक अध्यापक ने ये भी नही सोचा कि 50 किलो का चावल कटटा उठाने से मासूमों बच्चो की तबियत खराब हो सकती हैं, उनकी कमर या गर्दन की हडडी तक टूट सकती है। लेकिन मास्टर जी को तो अपने स्वास्थ्य की चिंता थी। वायरल वीडियों 2 दिन पुराना बताया जा रहा है। मीडिया द्वारा मामले की जानकारी बीएसए को दी गई। बीएसए अजीत सिंह ने बताया कि इस प्रकरण की जांच एबीएसए को सौपी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले में कार्रवाई की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications