यूपी: छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में छेड़छाड़ से परेशान होकर एक छात्रा ने तीन महीनों से स्कूल जाना बंद कर छोड़ दिया। पीड़िता के परिजनों का कहना का दबंग आरोपियों की शिकायत करने पर घर में घुसकर मार-पीट की गई। आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने परिजनों के साथ एसपी से मामले की शिकायत की है।

student left going school in Shamli

मामला जनपद शामली के कैराना थाना क्षेत्र का है। यहां एक नाबालिक छात्रा अपने घायल परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि स्कूल जाते वक्त कस्बे के ही कुछ दंबग युवक उसके साथ छेड़छाड़ करते है। जिसकी शिकायत उसके परिजनों ने थाना पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि दबंग युवकों ने उसके घर में घुसकर उसके परिजनों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि कैराना थाना में छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ितो को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। एसपी ने बताया कि मामले कि जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+