Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

खूबसूरत ताजमहल के अंदर का बदसूरत नजारा, तूफान में कहीं गिरे पत्थर तो कहीं पेड़

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में आए तूफान बारिश और ओलों ने ताजमहल को भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवाओं से फतेहपुरी महल बेगम के मकबरे का पत्थर गिर गया है। पूर्वी गेट पर भी अकबरी महल बेगम के मकबरे के ऊपर का गुलदस्ता नीचे गिरकर टूट गया है। तेज हवाओं से ताजमहल परिसर में लगे पेड़ भी उखड़ गये हैं, जो जगह-जगह गिरे पड़े हैं जिन्हें अभी तक हटाया नहीं गया है।

पूरा नजारा बिखरा-बिखरा

पूरा नजारा बिखरा-बिखरा

ताजमहल घूमने आये पर्यटकों का कहना है कि पूरा नजारा बिखरा हुआ लग रहा है। ताजमहल के अंदर काफी पेड़ गिरे पड़े हैं, ऊपर के जो गुंबद होते हैं वो टूटे पड़े हैं, उसके पत्थर बिखरे पड़े हैं। पश्चिमी गेट के रोड साइड पेड़ गिरने से रोड ब्लॉक हो गया है। पर्यटक जान जोखिम में डालकर पेड़ों के नींचे से निकल रहे हैं जिन्हें अभी तक हटाया नहीं गया है। एएसआई ने ताजमहल में हुए नुकसान का सर्वे करना शुरू कर दिया है, जहां टूट फुट हुई है उसका जल्द पुनर्निर्माण शुरू होगा।

मीनार गिरी, पत्थर गिरे

मीनार गिरी, पत्थर गिरे

ताजमहल परिसर के अन्दर पश्चिम में उत्तर साइड में इसका भी पत्थर गिरा है। बहुत बड़े दक्षिणी गेट की एक मीनार गिर गई है। पूर्वी गेट पर अकबरी महल बेगम का मकबरा है उसका भी एक गुलदस्ता गिरा है। एएसआई अगर सही रखरखाव करती तो ऐसा नुकसान नहीं होता।

ताजमहल परिसर में कई पेड़ गिरे

ताजमहल परिसर में कई पेड़ गिरे

ताजमहल के मुख्य रास्ते से ज्यादातर पर्यटक निकलते है, उस पर कई पेड़ गिर गये हैं जिससे पूरा रोड ब्लॉक हो गया है। पर्यटक जान जोखिम में डालकर पेड़ों के नीचे से निकल रहे हैं। महाराष्ट्र से आए पर्यटक मिलेश ने कहा कि ताजमहल के अन्दर काफी पेड़ गिरे पड़े हैं, मीनार का पत्थर भी गिरा पड़ी है, पूरा नजारा बिखरा हुआ लग रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+