अतीक अहदम के बेटे असद को एनकाउंटर में STF ने किया था ढेर, अब मिलेंगा वीरता पदक
Atiq Ahmed News: स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने 13 अप्रैल 2023 में गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। असद और मोहम्मद गुलाम को ढेर करने वाले एसटीएफ के जबाज अधिकारियों को अब राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।
असद और गुलाम प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी थे और दोनों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, 15 अप्रैल को माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद को मीडिया से बात करते समय हमलावरों ने गोली मार दी थी।

वहीं, अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा की कि स्वतंत्रता दिवस पर 1,037 पुलिस कर्मियों, अग्निशमन सेवा के सदस्यों, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा कर्मियों और सुधार सेवा कर्मचारियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसमें असद के एनकाउंटर में शामिल रहे डीएसपी नवेंदु और विमल के अलावा एसटीएफ टीम के दूसरे अधिकारियों को वीरता पदक मिलेगा।
इनमें इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार राय, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और सुशील कुमार शामिल हैं। खबर के मुताबिक, एसटीएफ टीम में शामिल रहे 12 लोगों में 6 को राष्ट्रपति का वीरता पदक मिला है। डीएसपी नवेंदु को वीरता के लिए पहले भी कई पदक और पुरस्कार मिले हैं।
इनके साथ कानपुर के माफिया विकास दुबे के शूटर प्रवीण दुबे को मार गिराने वाले कन्नौज के इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह को भी वीरता पदस से नवाजा जाएगा। आपको बता दें कि राष्ट्रपति वीरता पदक (पीएमजी) और वीरता पदक (जीएम) जान और संपत्ति बचाने, अपराध रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में असाधारण बहादुरी के कार्यों के लिए दिए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications