मुठभेड़ में एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, विधायक की हत्या की साजिश रच रहे इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्पेशल टास्क फोर्स को एक बड़ी सफलता मिली है। कैण्ट थाना क्षेत्र के केंटोरमेंट इलाके में मुठभेड़ के बाद चंदन सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बदमाश के साथ उसके तीन साथियों को भी धर दबोचा गया। ये बदमाश वाराणसी के हमीरपुर सदर विधायक की हत्या की साजिश रच रहे थे।

मुठभेड़ में एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, विधायक की हत्या की साजिश रच रहे इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

दरसअल एसटीएफ को इस बात की सूचना मिली थी कि वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के पास 50 हजार का इनामी अपराधी चंदन सोनकर मौजूद है। वह अपने कुछ साथियों के साथ मिल कर हमीरपुर सदर के विधायक अशोक चंदेल की हत्या की साजिश रच रहा है।

ऐसे मिली सफलता

एसटीएफ के डिप्टी एसपी विनोद सिंह ने बताया कि मुखबीरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम वहां गई। इस बीच एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई जिसमे पुलिस को सफलता मिली। इस मुठभेड़ में चेतगंज वाराणसी के 50 हजार इनामी बदमाश चंदन सोनकर, अभिषेक सिंह थाना तरवां आजमगढ़, उत्सव सिंह उर्फ ईशु बदलापुर, अखिलेश सिंह थाना बरदह, आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।

इन सभी अपराधियों को कैण्ट थाने को सुपुर्द किया गया है साथ ही इनके पास से एक 9 एमएम की पिस्टल, एक 32 बोर की पिस्टल, एक कार, दो बाइक, 26 हजार रुपए बरामद हुए है। इसके अलावा मुठभेड़ का फायदा उठा कर इनका एक साथी जौनपुर निवासी मोना सिंह फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+