BJP और PDP के गठबंधन ने कश्मीर में आतंकियों को दिया खुला मौका

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जालौन में किसान यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर पहुंच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जवान और किसान के बिना देश खड़ा नहीं हो सकता।

rahul gandhi

18 सितंबर को जम्मू और कश्मीर के उरी में भारतीय सेना के बेस कैंप पर हुए हमले पर उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील संगठन (यूपीए) सरकार ने 9 साल तक कश्मीर में आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ी। हमने वहां से आतंक को परास्त कर दिया था।

पाकिस्तान ने जो किया मैं उसकी निंदा करता हूं

राहुल ने कहा कि कश्मीर में हमारे जवानों की मौत हो गई, मैं इसकी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा और पीडीपी गठबंधन के चलते कश्मीर में आतंकवाद को खुली जगह मिल गई।

राहुल ने कहा कि पाकिस्तान ने जो किया है मैं उसकी निंदा करता हूं। हालांकि कश्मीर में यह हालात राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राजनीति के कारण पैदा हुई है।

उन्होंने कहा कि राजग के पास कश्मीर पर कोई रणनीति नहीं है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले आम सभा की तरह नहीं संभाले जा सकते। यह एक गंभीर मसला है।

कांग्रेस जवानों की मदद करने को तैयार

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने जवानों की कोई भी मदद करने को तैयार है। लेकिन हमें इस मुद्दे पर दीर्घकाल के लिए ठोस रणनीति की जरूरत है क्योंकि यह हद स ज्यादा देश के लिए खतरनाक है।

इससे पहले जालौन पहुंचे राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर रहे।

उन्होंने कहा कि खाट पड़ी हुई थी, किसान उठा ले गए, भाजपा के नेताओं ने यूपी के किसानों को चोर बोला, क्या पीएम मोदी विजय माल्या को चोर बोलते हैं?

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आएगी तो 10 दिन में आप किसानों का कर्जा माफ हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+