अगर अखिलेश की इन बातों पर मुलायम हो जाएं मुलायम तो झगड़ा खत्म!
मीडिया सूत्रों के मुताबिक अखिलेश ने अपने पिता के सामने कुछ शर्त रखी है, जिसे अगर मुलायम मान लेते हैं तो सारा झगड़ा ही खत्म हो जाएगा।
लखनऊ। सपा का दंगल समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है, ऐसे में खबर आ रही है कि इन सारी चीजों पर तुरंत ब्रेक लग सकता है, अगर मुलायम अपने बेटे अखिलेश की कुछ बातों को तुरंत मान लें।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक अखिलेश ने अपने पिता के सामने कुछ शर्त रखी है, जिसे अगर मुलायम मान लेते हैं तो सारा झगड़ा ही खत्म हो जाएगा।
क्या है शर्तें..
- मुलायम सिंह को टिकट का अधिकार मुख्यमंत्री अखिलेश को देना होगा।
- अगर मुलायम सिंह ऐसा करते हैं तो अखिलेश तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ देंगेे।
- मुलायम को उन प्रत्याशियों का टिकट भी काटना होगा जिन्हें अखिलेश पसंद नहीं करते हैं।
- चुनाव के लिए अखिलेश ने जो लिस्ट फाइनल की है, उसे मुलायम 'यस' बोल देंगे।
- सूत्रों के अनुसार अखिलेश की एक शर्त ये भी है कि शिवपाल यादव को राष्ट्रीय राजनीति में भेज दिया जाए,
- क्योंकि प्रदेश में रहकर दोनों साथ काम नहीं कर सकते हैं।














Click it and Unblock the Notifications