लोकसभा चुनाव 2024 किसके नेतृत्व में लड़ेंगे Akhilesh Yadav, जानिए क्या दिया जवाब?

लोकसभा चुनाव 2024 किसके नेतृत्व में लड़ेंगे समाजवादी पार्टी इसको लेकर अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते है क्या कहा अखिलेश यादव ने।

SP President Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav News: साल 2024 में देश के अंदर लोकसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए अब केवल एक साल का समय शेष रह गया हैं। ऐसे में सत्ता पर काबिज बीजेपी का सामने करने के लिए विपक्षी पार्टियां एक जुट हो रही है। पार्टियों के दिग्गज नेता एक-दूसरे मिल भी रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान भी सामने आया है।

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, केसीआर और अलग-अलग राजनीतिक दल इसका रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं, जहां भी कोई पार्टी मजबूत होगी, उन सभी जगहों पर चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अखिलेश यादव की यह प्रतिक्रिया उस वक्त आई है, जब विपक्षी एकता को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उन राज्यों में कांग्रेस को समर्थन देने की पेशकश की, जहां कांग्रेस मजबूत है। बशर्ते राज्य में कांग्रेस की तरह उनकी तृणमूल कांग्रेस को भी समर्थन मिले।

Recommended Video

    मैनपुरी: अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात दिए दिशा निर्देश, देखें वीडियो

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता बनर्जी ने सोमवार 15 मई को कहा, 'संबंधित क्षेत्रों में ताकत रखने वाले दलों को वहां सीधे बीजेपी का मुकाबला करना चाहिए। जैसे- दिल्ली में आप, बिहार में राजद-जदयू, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और तमिलनाडु में द्रमुक-कांग्रेस और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस।

    हमने कर्नाटक में कांग्रेस का समर्थन किया था, अब उन्हें पश्चिम बंगाल में भी हमारे साथ वैसा ही करना चाहिए। यह सही नहीं है कि कर्नाटक में वे हमारे समर्थन का आनंद लेंगे और पश्चिम बंगाल में हमारा विरोध करेंगे। इससे पहले बीजेपी के खिलाफ मोर्चा बनाने में लगे बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+