'अमर सिंह दलाल और जया प्रदा नाचने वाली' सपा नेता के इस बयान ने लगाई आग

बलिया। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने मुलायम सिंह और आजम खान पर लखनऊ में हमला बोला था। उसके बाद से समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उन्हें आड़े-हाथों लेने शुरू कर दिया है। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सयाद अली ने अमर सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने अमर को दलाल और जयप्रदा को नाचने वाली कहा है।

sp leader syad ali remarks on amar singh

बलिया में सपा कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सयाद अली ने अमर सिंह को ब्रोकर कह डाला। सपा नेता सयाद अली ने कहा की अमर सिंह तो नेता है ही नहीं वो सिर्फ सत्ता पक्ष की दलाली करते है। सपा नेता सयाद अली यही नहीं रुके उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि जयाप्रदा नाचने गाने वाली है।

सपा नेता ने कहा की मुलायम सिंह ने अमर सिंह को ऊपर उठाया पर अमर सिंह ने सपा के घर में ही आग लगा दी। अमर सिंह को चैलेन्ज देते हुए सपा नेता ने कहा की अगर अमर सिंह आजमगढ़ के है तो आजमगढ़ से चुनाव लड़कर दिखाए। मुलायम को दरिया दिल नेता बताते हुए कहा की फूलन देवी जैसी डाकू को भी मुलायम ने जमीन से आसमान तक पहुंचाया क्योकि उस महिला के साथ अन्याय हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+