शाहजहांपुर: सपा नेता को मारी गोली, एक बीघा जमीन का जीता था मुकदमा

पूरा मामला शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है। जहां जलाल नगर मोहल्ले में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता रशीद पर उनके रिश्ते के भाइयों ने हमला कर दिया।

शाहजहांपुर। यूपी में जमीन विवाद के चलते समाजवादी पार्टी के एक नेता को गोली मार दी गई। इस हमले में सपा नेता गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

एक बीघा जमीन का मुकदमा जीतने पर हमला

दूसरी ओर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के नेता पर ये हमला एक बीघा जमीन को लेकर हुआ है।

शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र की घटना

शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र की घटना

पूरा मामला शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है। जहां जलाल नगर मोहल्ले में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता रशीद का उनके रिश्ते के भाइयों से जमीनी विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक ये विवाद इसकदर बढ़ गया कि मंगलवार रात सपा नेता के भाइयों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने घायल हुए सपा नेता पूर्व सभासद रह चुके हैं।

रिश्ते के भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम

रिश्ते के भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम

फायरिंग में घायल सपा नेता के परिजनों के मुताबिक उन पर हमला तब किया गया जब वह अपने घर के बाहर बैठे थे। घायल नेता के परिजनों ने बताया कि रशीद का उनके भाइयों से एक बीघा जमीन के लिए विवाद चल रहा था। उस जमीन का मुकदमा चकबंदी में चल रहा था, जिसे सपा नेता रशीद ने जीत लिया।

फायरिंग के बाद से फरार हैं आरोपी

फायरिंग के बाद से फरार हैं आरोपी

रशीद के भाइयों अकरम और इमरान को ये जीत नागवार गुजरी और उन्होंने रात के समय घर के बाहर बैठे रशीद को हमला कर दिया। उन्होंने रशीद को गोली मार दी, जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गए। फायरिंग करने के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस बीच घर के बाकी सदस्यों ने रशीद को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की

पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की

दूसरी ओर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ घायल एसपी नेता के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है, उनका कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+