जिस पुल का निर्माण करा रहे थे सपा नेता, उसी के मलबे में दबकर हुई मौत

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के लालगंज-कलवारी मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क निर्माण में जिस जर्जर पुलिया का निर्माण ठेकेदार सपा नेता करा रहे थे, उसी पुलिया के गिरने से दबकर उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से मलबे को हटवाकर शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। कुछ लोग जेसीबी से धक्का लगने से घटना होने की चर्चा करते रहे।

SP leader died when bridge fell on him in Mirzapur

सपा नेता करते थे ठेकेदारी
देहात कोतवाली के भोड़सर गांव निवासी 38 वर्षीय राजू यादव सपा नेता और ठेकेदार हैं। वह लालगंज से दुबारा मार्ग के दोहरेकरण में ठेकेदारी कर रहे थे। लठहवां गांव के समीप वह जर्जर पुलिया का निर्माण कराने के लिए खुदाई करा रहे थे। इस दौरान वह पुलिया के पास ही खड़े थे। जेसीबी से धक्का लगते ही मलबा यकायक गिर गया और ठेकेदार राजू यादव उसी की चपेट में आ गए। देखते ही देखते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

SP leader died when bridge fell on him in Mirzapur

सपा नेताओं में शोक की लहर
इससे घटनास्थल पर मौजूद लेागों में कोहराम मच गया। मजदूरों के साथ ही राहगीरों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव भी पहुंचे।

SP leader died when bridge fell on him in Mirzapur

उन्होंने लेागों और जेसीबी की मदद से राजू यादव के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। घटना पर सपा के लोगों में भी शोक की लहर दौड़ गई। घटना पर लोगों ने दुख प्रकट किया। साथ ही मृतक के परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+