चंद घंटों में फिर बहाल हुई Azam Khan की 'Y' कैटेगरी की सुरक्षा, यूपी सरकार ने बदला अपना ही आदेश

Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा को कल हटा दिया गया था। लेकिन, चंद घंटों बाद ही आजम खान की वाई श्रेणी सुरक्षा हटाए जाने का फैसला योगी सरकार ने वापस ले लिया। जिसके बाद आजम खान को उनकी वाई श्रेणी की पूरी सुरक्षा फिर से वापस कर दी गई है।

दरअसल, आजम खान की वाई कैटेगरी की सुरक्षा हटाए जाने का समाजवादी पार्टी ने मद्दा बनाया था। जिसके बाद प्रदेश की योगी सरकार ने आजम खान की सुरक्षा पहले जैसी बहाल कर दी है। इस संबंध में सुरक्षा शाखा की तरफ से निर्देश भी जारी हो गए है। सुरक्षा शाखा द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि आजम खान की सुरक्षा पहले जैसी बरकरार रहेगी।

SP leader Azam Khan

आपको बता दें कि आजम खान की वाई कैटेगरी की सुरक्षा हटाने का फैसला उत्तर प्रदेश पुलिस सुरक्षा मुख्यालय से मिले पत्र के बाद लिया गया था। एडिशनल एसपी संसार सिंह ने मीडिया को बताया था कि पुलिस मुख्यालय की तरफ से मिले पत्र में लिखा था कि आजम खान की वाई कैटेगरी की सुरक्षा बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं है।

इस क्रम में आजम खान की सुरक्षा वापस ले ली गई और सभी सुरक्षा कर्मियों को वापस बुलाकर रामपुर पुलिस लाइन में आमद करा दिया गया था। आजम खान की सुरक्षा में यूपी पुलिस के 3 गनर और घर पर 24 घंटे गार्ड तैनात थे। तो वहीं, अब आजम खान को वाई कैटेगरी की सुरक्षा वापस दे दी गई है।

आजम खान की सुरक्षा वापस लेने और बहाल करने को लेकर हमने एडिशनल एसपी डॉ संसार सिंह ने बताया कि हमने शासन को एक पत्र लिखा है कि आजम खान को सुरक्षा वापस दे दी जाए। जिसके बाद उन्हें सुरक्षा प्रदान कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आजम खान की वाई श्रेणी की सुरक्षा पर अब 18 जुलाई को फैसला लिया जाएगा।

इसके अलावा, प्रदेश की योगी सरकार ने अपर्णा यादव समेत तीन बीजेपी के नेताओं की सुरक्षा में कटौती की है। बीजेपी नेता अपर्णा यादव की स्कॉट हटा दिया गया है। वहीं, बलवीर पुंज और मुकुल उपाध्याय की सुरक्षा भी हटी ली गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि आजम की सुरक्षा को लेकर 18 जुलाई को राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में फैसला लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+