कानपुर: महाराजपुर में सपा प्रत्याशी का प्रचार करेंगी डिंपल, सकते में कांग्रेस

सीएम अखिलेश यादव और राहुल गांधी की संयुक्त रैली के बाद सीएम अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव भी कानपुर की महाराजपुर सीट में जनसभा करेंगी। लेकिन इस सीट पर गठबंधन की गांठ अभी भी बरकरार है।

कानपुर। सीएम अखिलेश यादव और राहुल गांधी की संयुक्त रैली के बाद सीएम अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव भी कानपुर की महाराजपुर सीट में जनसभा करेंगी। लेकिन इस सीट पर गठबंधन की गांठ अभी भी बरकरार है और दोनों पार्टियों के प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐसे में डिंपल की जनसभा से गठबंधन की गांठ और बढ़ने की संभावना है।

कानपुर: महाराजपुर में सपा प्रत्याशी का प्रचार करेंगी डिंपल, सकते में कांग्रेस

बता दें कि शहर की महाराजपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सांसद राजाराम पाल और सपा की अरुणा तोमर मैदान में हैं। खबर है कि दोनों ही पार्टियां इस सीट को छोड़ने को तैयार नहीं है। वहीं, सपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा के लिए सीएम की पत्नी डिंपल यादव ने हां भर ली है। जिसके चलते कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम पाल व उनके समर्थकों में मायूसी छा गई। सपा प्रत्याशी अरुणा तोमर ने बताया कि गुरुवार को सांसद डिंपल यादव व फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन की जनसभा नौबस्ता के स्पोर्ट्स मैदान में होगीं।

वहीं, पार्टी हाईकमान से आदेश आ गया है और जिला प्रशासन से भी अनुमति ले ली गई है। बताया गया कि दोपहर डेढ़ बजे सांसद क्षेत्र की जनता को संबोधित कर सपा सरकार की उपलब्धियां और आगामी योजनाओं के विषय में बता मतदाताओं से साइकिल को वोट देने की अपील करेंगी। डिंपल की जनसभा होने के बाद अब यह तय है कि इस सीट पर गठबंधन की गांठ बढ़ जाएगी।

ऐसे में डिंपल यादव की जनसभा की जैसी ही सूचना कांग्रेसियों को मिली तो असमंजस में आ गये। हालांकि अधिकारिक बयान कोई नहीं देना चाहता पर सपा की इस चाल से कांग्रेसी सकते में आ गये हैं। बता दें कि राजाराम पाल कांग्रेस के वरिष्ठ व जमीनी नेता हैं। जिसके चलते पार्टी ने उन्हें वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भी बनाया है। ये भी पढ़ें: मइवां सीट पर सपा में बगावत के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी बने बागी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+